उड़ उड़ आंखों में पड़ी राजस्थानी रेत
सुपरकिंग के हो रहे सभी धुरंधर खेत
सभी धुरंधर खेत वीरगति पाए धोनी
शेन लिए शमशीर बनाए सूरत रोनी
दिव्यदृष्टि मद्रास केसरी देखें मुड़-मुड़
राजस्थानी रेत पड़ी आंखों में उड़ उड़
गुरुवार, 8 मई 2008
चकमा खाए चौधरी गए जीत से चूक
चकमा खाए चौधरी गए जीत से चूक
पोलक के हाथों पिटे निकली दिल से हूक
निकली दिल से हूक दिखा मुरझाया चेहरा
बनकर टूटे कहर आखरी पल में नेहरा
दिव्यदृष्टि अंबानी फूले नहीं समाए
गए जीत से चूक चौधरी चकमा खाए
पोलक के हाथों पिटे निकली दिल से हूक
निकली दिल से हूक दिखा मुरझाया चेहरा
बनकर टूटे कहर आखरी पल में नेहरा
दिव्यदृष्टि अंबानी फूले नहीं समाए
गए जीत से चूक चौधरी चकमा खाए
जीत गए युवराज शाह की सेना हारी
किंग्स इलेवन के सभी लड़के निकले घाघ
उनके आगे बन गए बकरी सारे बाघ
बकरी सारे बाघ शेर पंजाबी गरजे
सुनकर तेज दहाड़ खान का सीना लरजे
दिव्यदृष्टि कर सके राइडर नहीं सवारी
जीत गए युवराज शाह की सेना हारी
उनके आगे बन गए बकरी सारे बाघ
बकरी सारे बाघ शेर पंजाबी गरजे
सुनकर तेज दहाड़ खान का सीना लरजे
दिव्यदृष्टि कर सके राइडर नहीं सवारी
जीत गए युवराज शाह की सेना हारी
घर लौटे मायूस लिए लक्खन मुंह लटका
दकन चार्जर जीत के पहुंचे जभी करीब
फिर से धोखा दे गया उनको तभी नसीब
उनको तभी नसीब हाथ मलते पछताते
दीखे राहुल द्रवि़ड़ झूमकर जश्न मनाते
दिव्यदृष्टि मारे चैलेंजर ऐसा झटका घर
लौटे मायूस लिए लक्खन मुंह लटका
फिर से धोखा दे गया उनको तभी नसीब
उनको तभी नसीब हाथ मलते पछताते
दीखे राहुल द्रवि़ड़ झूमकर जश्न मनाते
दिव्यदृष्टि मारे चैलेंजर ऐसा झटका घर
लौटे मायूस लिए लक्खन मुंह लटका
तल्ख बयानी छोड़कर भाव दिखाएं भद्र
तल्ख बयानी छोड़कर भाव दिखाएं भद्र
एक-दूसरे की करें सभी खिलाड़ी कद्र
सभी खिलाड़ी कद्र खेल उत्तम दिखलाएं
वरना सौरभ-शेन सदृश जुर्माना पाएं
दिव्यदृष्टि इसलिए तजे हरकत बचकानी
भाव दिखाएं भद्र छोड़कर तल्ख बयानी
एक-दूसरे की करें सभी खिलाड़ी कद्र
सभी खिलाड़ी कद्र खेल उत्तम दिखलाएं
वरना सौरभ-शेन सदृश जुर्माना पाएं
दिव्यदृष्टि इसलिए तजे हरकत बचकानी
भाव दिखाएं भद्र छोड़कर तल्ख बयानी
धोनी पर भारी पड़े दिल्ली के दमदार
धोनी पर भारी पड़े दिल्ली के दमदार
दीखे उनके सामने सुपरकिंग लाचार
सुपरकिंग लाचार जीत का नशा उतारा
हाल हुआ गंभीर उन्हीं के घर में मारा
दिव्यदृष्टि सहवाग मिटाए शेखी सारी
दिल्ली के दमदार पड़े धोनी पर भारी
दीखे उनके सामने सुपरकिंग लाचार
सुपरकिंग लाचार जीत का नशा उतारा
हाल हुआ गंभीर उन्हीं के घर में मारा
दिव्यदृष्टि सहवाग मिटाए शेखी सारी
दिल्ली के दमदार पड़े धोनी पर भारी
गुरुवार, 1 मई 2008
नहीं कर सके पार द्रविड़ 10 रन की बाधा
दस रन की बाधा द्रविड़ नहीं कर सके पार
जीत गए इस वजह से दिल्ली के दमदार
दिल्ली के दमदार , पिटे रॉयल चैलेंजर
मार पड़ी गंभीर , चला वीरू का खंजर
दिव्यदृष्टि मैकग्रा ने खूब निशाना साधा
नहीं कर सके पार द्रविड़ 10 रन की बाधा
जीत गए इस वजह से दिल्ली के दमदार
दिल्ली के दमदार , पिटे रॉयल चैलेंजर
मार पड़ी गंभीर , चला वीरू का खंजर
दिव्यदृष्टि मैकग्रा ने खूब निशाना साधा
नहीं कर सके पार द्रविड़ 10 रन की बाधा
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
यह मैं हूं
