तेलंगाना बन गया कांग्रेस की फांस
रुष्ट जगन रेड्डी नहीं छोड़ें कोई चांस
छोड़ें कोई चांस टीस मन में है भारी
एमपी-एमले उधर कर रहे मारामारी
दिव्यदृष्टि संसद में नित होता हंगामा
कांग्रेस की फांस बन गया तेलंगाना
बुधवार, १६ दिसम्बर २००९
मंगलवार, १५ दिसम्बर २००९
राजकोट में रनों का लगा दिया अंबार
राजकोट में रनों का लगा दिया अंबार
सिंहलियों को खूब ही पड़ी करारी मार
पड़ी करारी मार आखिरी दम तक जूझे
भारत की तकरार नहीं वे फिर भी बूझे
दिव्यदृष्टि रणनीति रही धोनी की तगड़ी
तभी बच सकी है प्यारे वनडे में पगड़ी
सिंहलियों को खूब ही पड़ी करारी मार
पड़ी करारी मार आखिरी दम तक जूझे
भारत की तकरार नहीं वे फिर भी बूझे
दिव्यदृष्टि रणनीति रही धोनी की तगड़ी
तभी बच सकी है प्यारे वनडे में पगड़ी
शनिवार, २८ नवम्बर २००९
मराठियों के बन रहे 'बाला' ठेकेदार
मराठियों के बन रहे 'बाला' ठेकेदार
'पुत्रवधू' के सामने मगर हुए लाचार
मगर हुए लाचार स्मिता करे बगावत
कांग्रेस की भाये उसे सियासी दावत
दिव्यदृष्टि प्यारे पहले परिवार बचाएं
बेशक तत्पश्चात ठाकरे नाच नचाएं
'पुत्रवधू' के सामने मगर हुए लाचार
मगर हुए लाचार स्मिता करे बगावत
कांग्रेस की भाये उसे सियासी दावत
दिव्यदृष्टि प्यारे पहले परिवार बचाएं
बेशक तत्पश्चात ठाकरे नाच नचाएं
बुधवार, २५ नवम्बर २००९
किस मजबूरी में भाया परदेसी काजी
ओबामा-मन्नू करें आपस में सहयोग
तभी मिटेगा हिन्द से उग्रवाद का रोग
उग्रवाद का रोग रूप है बहुत भयंकर
अत: जरूरी बने यहां अमेरिकी बंकर
दिव्यदृष्टि ये तां दस्सो मनमोहन पा'जी
किस मजबूरी में भाया परदेसी काजी
तभी मिटेगा हिन्द से उग्रवाद का रोग
उग्रवाद का रोग रूप है बहुत भयंकर
अत: जरूरी बने यहां अमेरिकी बंकर
दिव्यदृष्टि ये तां दस्सो मनमोहन पा'जी
किस मजबूरी में भाया परदेसी काजी
खामोशी से देख नित्य शीला की लीला
दिल्ली के स्कूल में खाकर मिड डे मील
छात्र-छात्रा कर रहे बैड बहुत-ही फील
बैड बहुत-ही फील, खूब पसरी बीमारी
हुआ विषैला फूड जान को खतरा भारी
दिव्यदृष्टि मत कर तू अपना दामन गीला
खामोशी से देख नित्य शीला की लीला
छात्र-छात्रा कर रहे बैड बहुत-ही फील
बैड बहुत-ही फील, खूब पसरी बीमारी
हुआ विषैला फूड जान को खतरा भारी
दिव्यदृष्टि मत कर तू अपना दामन गीला
खामोशी से देख नित्य शीला की लीला
सोमवार, २३ नवम्बर २००९
रामलला के साथ कर गया कौन अजूबा
रपट हुई आयोग की आखिर कैसे लीक
चिदंबरम बतलाइये खोजबीन कर ठीक
खोजबीन कर ठीक, प्रश्न पूछें अडवानी
कैसे हुआ रिसाव किस तरह आया पानी
दिव्यदृष्टि जो मंदिर का 'सपना' ले डूबा
रामलला के साथ कर गया कौन अजूबा
चिदंबरम बतलाइये खोजबीन कर ठीक
खोजबीन कर ठीक, प्रश्न पूछें अडवानी
कैसे हुआ रिसाव किस तरह आया पानी
दिव्यदृष्टि जो मंदिर का 'सपना' ले डूबा
रामलला के साथ कर गया कौन अजूबा
गुरुवार, १९ नवम्बर २००९
हो जाए कल्याण भागवत दीजे भिच्छा
नहीं सपा में पा सके बेचारे जब त्राण
न्यौछावर करने लगे बीजेपी पर प्राण
बीजेपी पर प्राण पुन: पुत्तर संग डोलें
जपें राम का नाम सियासी बानी बोलें
दिव्यदृष्टि है शेष यही अब अंतिम इच्छा
हो जाए कल्याण भागवत दीजे भिच्छा
न्यौछावर करने लगे बीजेपी पर प्राण
बीजेपी पर प्राण पुन: पुत्तर संग डोलें
जपें राम का नाम सियासी बानी बोलें
दिव्यदृष्टि है शेष यही अब अंतिम इच्छा
हो जाए कल्याण भागवत दीजे भिच्छा
सदस्यता लें
संदेश (Atom)