जिसके भी ' पीछे पड़ा ' रॉयल राजस्थान
घटी टूर्नामेंट में उसी टीम की शान
उसी टीम की शान उछाली जमकर पगड़ी
हारे चौथी बार चौधरी हालत बिगड़ी
दिल्ली के दमदारों को आ रहा पसीना
रजवाड़ों ने किया रेत में दूभर जीना
रविवार, 11 मई 2008
लूट ले गए सुपर किंग पंजाबी ढाबा
पहली हैट्रिक मार कर बाला परम प्रसन्न
रुचे नहीं युवराज को कतई पानी अन्न
कतई पानी अन्न सन्न जिंटा के राजे
छोले फीके पड़े रंग सांबर का साजे
दिव्यदृष्टि रह गया रिक्त कुल्चे का छाबा
लूट ले गए सुपर किंग पंजाबी ढाबा
रुचे नहीं युवराज को कतई पानी अन्न
कतई पानी अन्न सन्न जिंटा के राजे
छोले फीके पड़े रंग सांबर का साजे
दिव्यदृष्टि रह गया रिक्त कुल्चे का छाबा
लूट ले गए सुपर किंग पंजाबी ढाबा
शुक्रवार, 9 मई 2008
जयपुर में भी जीत का चला तेज तूफान
जयपुर में भी जीत का चला तेज तूफान
बारी-बारी उड़ गए दक्कन के दरबान
दक्कन के दरबान दुर्ग को बचा न पाए
पड़ी पठानी मार बहुत रोए पछताए
दिव्यदृष्टि बरबस आया आंखों में पानी
पहुंच गए गुंबद पर रॉयल राजस्थानी
बारी-बारी उड़ गए दक्कन के दरबान
दक्कन के दरबान दुर्ग को बचा न पाए
पड़ी पठानी मार बहुत रोए पछताए
दिव्यदृष्टि बरबस आया आंखों में पानी
पहुंच गए गुंबद पर रॉयल राजस्थानी
गुरुवार, 8 मई 2008
अपने ही घर में पिटे धोनी से सहवाग
अपने ही घर में पिटे धोनी से सहवाग
सुपरकिंग ने गजब का गाया मारू राग
गाया मारू राग बजाया जमकर तबला
नहीं चौधरी झेल सके थापों का हमला
दिव्यदृष्टि दिखलाई हिम्मत अच्छी खासी
दिल्ली का दम फुला गए फिर भी मद्रासी
सुपरकिंग ने गजब का गाया मारू राग
गाया मारू राग बजाया जमकर तबला
नहीं चौधरी झेल सके थापों का हमला
दिव्यदृष्टि दिखलाई हिम्मत अच्छी खासी
दिल्ली का दम फुला गए फिर भी मद्रासी
तारे गिन गिन कर कटी रजवाड़ों की रात
तारे गिन गिन कर कटी रजवाड़ों की रात
पोलक ने दी शेन को सात विकेट मात सात
विकेट मात नहीं चल पाए रायल
इंच इंच कर दिए इंडियन उनको घायल
दिव्यदृष्टि राजस्थानी सस्ते में हारे
रजवाड़ों की रात कटी गिन गिन कर तारे
पोलक ने दी शेन को सात विकेट मात सात
विकेट मात नहीं चल पाए रायल
इंच इंच कर दिए इंडियन उनको घायल
दिव्यदृष्टि राजस्थानी सस्ते में हारे
रजवाड़ों की रात कटी गिन गिन कर तारे
मिली दूसरी जीत घटा दक्कन का दुखड़ा
कंगारू कप्तान ने खेल दिखाया मस्त
सुपर किंग की टीम के हुए हौसले पस्त
हुए हौसले पस्त , बनाई सूरत रोनी
नहीं कर सके राज-काज कुछ गोनी धोनी
दिव्यदृष्टि हो गया मलिन माही का मुखड़ा
मिली दूसरी जीत घटा दक्कन का दुखड़ा।
सुपर किंग की टीम के हुए हौसले पस्त
हुए हौसले पस्त , बनाई सूरत रोनी
नहीं कर सके राज-काज कुछ गोनी धोनी
दिव्यदृष्टि हो गया मलिन माही का मुखड़ा
मिली दूसरी जीत घटा दक्कन का दुखड़ा।
पलक झपकते ढह गई राहुल की दीवार
संत - चावला ने किया इतना तेज प्रहार
पलक झपकते ढह गई राहुल की दीवार
राहुल की दीवार , पुन : चैलेंजर हारे
सपने चकनाचूर हुए चंदन वन सारे
दिव्यदृष्टि गमगीन माल्या भरते सिसकी
खाली रहा गिलास हाथ से बोतल खिसकी।
पलक झपकते ढह गई राहुल की दीवार
राहुल की दीवार , पुन : चैलेंजर हारे
सपने चकनाचूर हुए चंदन वन सारे
दिव्यदृष्टि गमगीन माल्या भरते सिसकी
खाली रहा गिलास हाथ से बोतल खिसकी।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
यह मैं हूं
