मुखिया से कल्याण का अमर कराए मेल
यूपी में चलने लगा जोड़तोड़ का खेल
जोड़तोड़ का खेल, सियासी हल्लागुल्ला
उधर हो रहे रुष्ट मुलायम से कठमुल्ला
सपा-भाजपा दिव्यदृष्टि नुकसान उठाएं
माया मैडम मगर मजे से मौज मनाएं
मुखिया से कल्याण का अमर कराए मेल
यूपी में चलने लगा जोड़तोड़ का खेल
जोड़तोड़ का खेल, सियासी हल्लागुल्ला
उधर हो रहे रुष्ट मुलायम से कठमुल्ला
सपा-भाजपा दिव्यदृष्टि नुकसान उठाएं
माया मैडम मगर मजे से मौज मनाएं
मचा हुआ है देश में मंदी का कोहराम
किन्तु क्रिकेट में पा रहे प्लेयर मोटे दाम
प्लेयर मोटे दाम, विदेशी सभी खिलाड़ी
लाखों डालर की पाएंगे उच्च दिहाड़ी
दिव्यदृष्टि इसलिए छोड़ मंदी का रोना
किसी टीम में तू भी हथिया कोई कोना