बुधवार, 12 मई 2010

किंतु कागजी शेर ढेर हो ताकें अंबर

आईसीसी र्वल्ड कप लगे हमारे हाथ
गए वेस्ट इंडीज वे इस दावे के साथ
इस दावे के साथ, रवाना हुए धुरंधर
किंतु कागजी शेर ढेर हो ताकें अंबर
दिव्यदृष्टि जब थके हुए थे इतने भाई
तो जाकर परदेस करी काहे रुसवाई

मंगलवार, 11 मई 2010

सोचें-समझें तभी बात अपनी वह बोलें

चलती रही रमेश की यूं ही अगर जबान
दुनिया भर में देश की रोज घटेगी शान
रोज घटेगी शान, इसलिए जब मुंह खोलें
सोचें-समझें तभी बात अपनी वह बोलें
दिव्यदृष्टि वरना मनमोहन कर लें कुट्टी
बिगड़े पर्यावरण केबिनेट से हो छुट्टी

सोचें-समझें तभी बात अपनी वह बोलें

चलती रही रमेश की यूं ही अगर जबान
दुनिया भर में देश की रोज घटेगी शान
रोज घटेगी शान, इसलिए जब मुंह खोलें
सोचें-समझें तभी बात अपनी वह बोलें
दिव्यदृष्टि वरना मनमोहन कर लें कुट्टी
बिगड़े पर्यावरण केबिनेट से हो छुट्टी

शुक्रवार, 7 मई 2010

जोड़-तोड़ से सब 'सरकारी माल' पचाओ

उचित व्यवस्था कीजिए दोनों अनिल-मुकेश
'के जी बी' से मिल गया उन्हें 'सुपर' संदेश
उन्हें 'सुपर' संदेश, व्यर्थ मत 'रार' मचाओ
जोड़-तोड़ से सब 'सरकारी माल' पचाओ
दिव्यदृष्टि उत्पन्न न हो फिर 'मल्ल' अवस्था
दोनों अनिल-मुकेश कीजिए उचित व्यवस्था

सुन कर फांसी की सजा गया कसाई कांप

सुन कर फांसी की सजा गया कसाई कांप
फंसा न्याय के जाल में दुष्ट 'लश्करी' सांप
दुष्ट 'लश्करी' सांप, बैठ कर बिल में सोचे
देख 'मृत्यु' सन्निकट विषैली केंचुल नोचे
दिव्यदृष्टि दर्जनों डस गया जालिम चुन कर
गया कसाई कांप सजा फांसी की सुन कर

गुरुवार, 6 मई 2010

ट्रेनिंग सेंटर टेरर का बना हुआ है पाक

ट्रेनिंग सेंटर टेरर का बना हुआ है पाक
उसके अड्डे को मगर करे न कोई खाक
करे न कोई खाक नाक चाहे कट जाए
किंतु न कोई उसके ऊपर ' हाथ ' उठाए
दिव्यदृष्टि नित शह देता डालरिया मेंटर
बना हुआ है पाक टेरर का ट्रेनिंग सेंटर

मंगलवार, 4 मई 2010

दुखी मुसाफिर फिर रहे बेचारे-बेचैन

दो दिन से हड़ताल पर बैठे मोटरमैन
दुखी मुसाफिर फिर रहे बेचारे-बेचैन
बेचारे-बेचैन, किस तरह दफ्तर जायें
कोई सरल उपाय नहीं चव्हाण बतायें
दिव्यदृष्टि पीटते 'मराठी-मानुष' छाती
किंतु न कोई हमदर्दी ममता जतलातीं
Powered By Blogger

यह मैं हूं

यह मैं हूं