हिन्दुस्तानी नक्सली लें प्रचंड से सीख
करें केंद्र से वार्ता छोड़ 'घमंडी' चीख
छोड़ 'घमंडी' चीख प्रेम से आगे आएं
'शास्त्रार्थ' से सभी समस्याएं सुलझाएं
दिव्यदृष्टि सत्ता को कर दें पानी-पानी
लें प्रचंड से सीख नक्सली हिन्दुस्तानी
सोमवार, 29 मार्च 2010
शनिवार, 27 मार्च 2010
जबसे जनप्रतिनिधि बने दुष्ट, उठाईगीर
जबसे जनप्रतिनिधि बने दुष्ट, उठाईगीर
तबसे बढ़ती जा रही जनमानस की पीर
जनमानस की पीर नीर नयनों में भरकर
सहें नित्य संताप विवश हो रहते डरकर
दिव्यदृष्टि दल यहां न कोई रहा अछूता
जो न उठाये गुण्डों, मक्कारों का जूता
तबसे बढ़ती जा रही जनमानस की पीर
जनमानस की पीर नीर नयनों में भरकर
सहें नित्य संताप विवश हो रहते डरकर
दिव्यदृष्टि दल यहां न कोई रहा अछूता
जो न उठाये गुण्डों, मक्कारों का जूता
शुक्रवार, 26 मार्च 2010
चौथेपन में 'खेल' खेलती बुढ़िया माई
दिल्ली वाले आजकल दीख रहे बेजार
होता उनके हृदय पर भारी 'शिला' प्रहार
भारी 'शिला' प्रहार, न जाने 'पीर' पराई
चौथेपन में 'खेल' खेलती बुढ़िया माई
दिव्यदृष्टि रोजी-रोटी के पड़ते 'लाले'
दीख रहे बेजार आजकल दिल्ली वाले
होता उनके हृदय पर भारी 'शिला' प्रहार
भारी 'शिला' प्रहार, न जाने 'पीर' पराई
चौथेपन में 'खेल' खेलती बुढ़िया माई
दिव्यदृष्टि रोजी-रोटी के पड़ते 'लाले'
दीख रहे बेजार आजकल दिल्ली वाले
कांग्रेस की आंख का तारा थे अमिताभ
कांग्रेस की आंख का तारा थे अमिताभ
मगर मोतियाबिंद अब लगते उसे जनाब
लगते उसे जनाब साइकिल पर जो घूमे
काहे को चव्हाण हाथ उसका तुम चूमे
दिव्यदृष्टि यदि रूठ गईं सोनिया भवानी
'बत्ती, बंगला छिने याद आ जाये नानी
मगर मोतियाबिंद अब लगते उसे जनाब
लगते उसे जनाब साइकिल पर जो घूमे
काहे को चव्हाण हाथ उसका तुम चूमे
दिव्यदृष्टि यदि रूठ गईं सोनिया भवानी
'बत्ती, बंगला छिने याद आ जाये नानी
सोमवार, 22 मार्च 2010
भूल गये 'औकात' वर्करों को लतियाये
सत्ता की सस्ती सनक सिर पर हुई सवार
पद-मद-में मदहोश हो मटक रहे सत्तार
मटक रहे सत्तार, 'लाल बत्ती' जब पाये
भूल गये 'औकात' वर्करों को लतियाये
दिव्यदृष्टि मंत्री पद लाया अभिनव मस्ती
सिर पर हुई सवार सनक सत्ता की सस्ती।
पद-मद-में मदहोश हो मटक रहे सत्तार
मटक रहे सत्तार, 'लाल बत्ती' जब पाये
भूल गये 'औकात' वर्करों को लतियाये
दिव्यदृष्टि मंत्री पद लाया अभिनव मस्ती
सिर पर हुई सवार सनक सत्ता की सस्ती।
बुधवार, 17 मार्च 2010
मुद्रा की माला पहन माया परम प्रसन्न
मुद्रा की माला पहन माया परम प्रसन्न
रजत जयंती पर मिले नोट टनाटन टन्न
नोट टनाटन टन्न, विरोधी पीटें मस्तक
सुनतीं 'माला'वती खूब संसद में दस्तक
राजकोष का दिव्यदृष्टि निकले दीवाला
माया परम प्रसन्न पहन मुद्रा की माला
रजत जयंती पर मिले नोट टनाटन टन्न
नोट टनाटन टन्न, विरोधी पीटें मस्तक
सुनतीं 'माला'वती खूब संसद में दस्तक
राजकोष का दिव्यदृष्टि निकले दीवाला
माया परम प्रसन्न पहन मुद्रा की माला
सोमवार, 15 मार्च 2010
राजनीति की चर गए हाथी सारी घास
माया ने जम कर रचा यूपी में इतिहास
राजनीति की चर गए हाथी सारी घास
हाथी सारी घास सियासी चोकर खाए
खूब लखनऊवासी 'नीला' गोबर पाए
दिव्यदृष्टि दुर्दशा तिजोरी देखे थम कर
यूपी में इतिहास रचा माया ने जम कर
राजनीति की चर गए हाथी सारी घास
हाथी सारी घास सियासी चोकर खाए
खूब लखनऊवासी 'नीला' गोबर पाए
दिव्यदृष्टि दुर्दशा तिजोरी देखे थम कर
यूपी में इतिहास रचा माया ने जम कर
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
यह मैं हूं
