सौदा पूरा हो गया कांग्रेस के साथ
झारखंड में आ गई गद्दी गुरु के हाथ
गद्दी गुरु के हाथ , मिठाई बांटें चेले
मधु कोड़ा मायूस उठाएं बासी ढेले
कोई पाए ताज किसी को दीखे घूरा
कांग्रेस के साथ हो गया सौदा पूरा
मंगलवार, 26 अगस्त 2008
बाहर करो निकाल समझकर उनको रद्दी
जिसने ओलिंपिक पदक जीत बढ़ाई शान
करे उसी के पिता का पुलिस यहां अपमान
पुलिस यहां अपमान , मिट गई सारी गैरत
देख निकम्मपान उसका है सबको हैरत
दिव्यदृष्टि जिन दुष्टों ने की हरकत भद्दी
बाहर करो निकाल समझकर उनको रद्दी
करे उसी के पिता का पुलिस यहां अपमान
पुलिस यहां अपमान , मिट गई सारी गैरत
देख निकम्मपान उसका है सबको हैरत
दिव्यदृष्टि जिन दुष्टों ने की हरकत भद्दी
बाहर करो निकाल समझकर उनको रद्दी
रविवार, 24 अगस्त 2008
नैतिकता की लाज भला फिर कौन बचाए
आज़ादी को हो गए हैं जितने दिन आज
उसमें ज्यादातर रहा कांग्रेस का राज
कांग्रेस का राज , देश की किस्मत फूटी
जनता की सम्पत्ति निरंतर जमकर लूटी
दिव्यदृष्टि जब अगुआ ही डाकू बन जाए
नैतिकता की लाज भला फिर कौन बचाए
उसमें ज्यादातर रहा कांग्रेस का राज
कांग्रेस का राज , देश की किस्मत फूटी
जनता की सम्पत्ति निरंतर जमकर लूटी
दिव्यदृष्टि जब अगुआ ही डाकू बन जाए
नैतिकता की लाज भला फिर कौन बचाए
शनिवार, 23 अगस्त 2008
तब तक नन्हीं कार नहीं बनवाएं टाटा
' नैनो' से ममता करें नफरत का इजहार
लाती हैं सिंगुर में नित्य सियासी ज्वार
नित्य सियासी ज्वार, कार छोटी बह जाए
ऐसे में 'तृण-मूल' शेष कैसे रह पाए
दिव्यदृष्टि जब तलक नहीं आएगा भाटा
तब तक नन्हीं कार नहीं बनवाएं टाटा
लाती हैं सिंगुर में नित्य सियासी ज्वार
नित्य सियासी ज्वार, कार छोटी बह जाए
ऐसे में 'तृण-मूल' शेष कैसे रह पाए
दिव्यदृष्टि जब तलक नहीं आएगा भाटा
तब तक नन्हीं कार नहीं बनवाएं टाटा
शुक्रवार, 22 अगस्त 2008
लेने लगें वकील जब जोड़-तोड़ से काम
लेने लगें वकील जब जोड़ - तोड़ से काम
दम तोड़े इंसाफ , तब हों खुद भी बदनाम
हों खुद भी बदनाम अदालत चाबुक मारे
देख - परख करतूत बहुत उनको फटकारे
दिव्यदृष्टि उनकी सब ओछी हरकत भाई
साफ - साफ टीवी चैनल पर पड़ी दिखाई
हत्यारे के साथ मिल करें सतत ' आनंद '
हैं दुर्गुण की खान वे अधिवक्ता मतिमंद
अधिवक्ता मतिमंद , गवाहों को जो तोड़ें
तज कानूनी दांव न्याय की बांह मरोड़ें
दिव्यदृष्टि ऐसे गिद्धों की गुण्डागर्दी
खत्म अदालत करे उतारे फौरन वर्दी
दम तोड़े इंसाफ , तब हों खुद भी बदनाम
हों खुद भी बदनाम अदालत चाबुक मारे
देख - परख करतूत बहुत उनको फटकारे
दिव्यदृष्टि उनकी सब ओछी हरकत भाई
साफ - साफ टीवी चैनल पर पड़ी दिखाई
हत्यारे के साथ मिल करें सतत ' आनंद '
हैं दुर्गुण की खान वे अधिवक्ता मतिमंद
अधिवक्ता मतिमंद , गवाहों को जो तोड़ें
तज कानूनी दांव न्याय की बांह मरोड़ें
दिव्यदृष्टि ऐसे गिद्धों की गुण्डागर्दी
खत्म अदालत करे उतारे फौरन वर्दी
बुधवार, 20 अगस्त 2008
पड़े खेल के खेत में सुविधाओं की खाद
पड़े खेल के खेत में सुविधाओं की खाद
तब होगी पैदा गजब फसल काबिले दाद
फसल काबिले दाद, हुकूमत इसको माने
आश्वासन की खाक न कोई प्लेयर छाने
दिव्यदृष्टि जिस दिन होगी उनकी सुनवाई
लगे हिन्द में ढेर स्वर्ण पदकों का भाई।
तब होगी पैदा गजब फसल काबिले दाद
फसल काबिले दाद, हुकूमत इसको माने
आश्वासन की खाक न कोई प्लेयर छाने
दिव्यदृष्टि जिस दिन होगी उनकी सुनवाई
लगे हिन्द में ढेर स्वर्ण पदकों का भाई।
लालू टोली जब चढ़ जाएगी
हुआ चुनावी वर्ष में शुरू सियासी खेल
दिल्ली से पटना तलक नई चलेगी रेल
नई चलेगी रेल, खबर सुनते ही नाइक
आशंकित हो थाम लिए बेचारे माइक
दिव्यदृष्टि लालू टोली जब चढ़ जाएगी
भिखारियों की भीड़ यहां तब बढ़ जाएगी
दिल्ली से पटना तलक नई चलेगी रेल
नई चलेगी रेल, खबर सुनते ही नाइक
आशंकित हो थाम लिए बेचारे माइक
दिव्यदृष्टि लालू टोली जब चढ़ जाएगी
भिखारियों की भीड़ यहां तब बढ़ जाएगी
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
यह मैं हूं
