टाटा की सिंगुर में बनी नहीं जब बात
भाया ' नैनो ' को बहुत मोदी का गुजरात
मोदी का गुजरात , जहां जन्मे थे गांधी
वहां चले सानंद शांति संपति की आंधी
' दिव्यदृष्टि ' दिन-रात बहे दौलत का दरिया
भूल गोधरा लोग बनाएं नया नज़रिया
मंगलवार, 7 अक्टूबर 2008
सोमवार, 6 अक्टूबर 2008
शर्मा का बलिदान कहें फर्जी जजबाती
धीरे-धीरे हो रहा साफ सियासी फ्रेम
दीखा दिल्ली में अमर वोट जुटाऊ प्रेम
वोट जुटाऊ प्रेम , पीटते बरबस छाती
शर्मा का बलिदान कहें फर्जी जजबाती
जारी किए बयान जामिया तीरे-तीरे
साफ सियासी फ्रेम हो रहा धीरे-धीरे
दीखा दिल्ली में अमर वोट जुटाऊ प्रेम
वोट जुटाऊ प्रेम , पीटते बरबस छाती
शर्मा का बलिदान कहें फर्जी जजबाती
जारी किए बयान जामिया तीरे-तीरे
साफ सियासी फ्रेम हो रहा धीरे-धीरे
शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2008
मजबूरन टाटा कहे बाय-बाय बंगाल
मजबूरन टाटा कहे बाय-बाय बंगाल
नैनो की खातिर रहे नई जगह खंगाल
नई जगह खंगाल, निमंत्रण काफी पाए
चुनें नहीं वह प्रांत जहां हों सनकी साए
दिव्यदृष्टि सह गए रतन अरबों का घाटा
बाय-बाय बंगाल कहे मजबूरन टाटा
ममता के उन्माद ने किया उन्हें मजबूर
इसीलिए टाटा रतन छोड़ चले सिंगूर
छोड़ चले सिंगूर, हृदय में पीड़ा भारी
करे तुषारापात नित्य नखरीली नारी
दिव्यदृष्टि जो सूबा तोड़े नन्हा सपना
उसे भला कैसे बतलाए नैनो अपना
नैनो की खातिर रहे नई जगह खंगाल
नई जगह खंगाल, निमंत्रण काफी पाए
चुनें नहीं वह प्रांत जहां हों सनकी साए
दिव्यदृष्टि सह गए रतन अरबों का घाटा
बाय-बाय बंगाल कहे मजबूरन टाटा
ममता के उन्माद ने किया उन्हें मजबूर
इसीलिए टाटा रतन छोड़ चले सिंगूर
छोड़ चले सिंगूर, हृदय में पीड़ा भारी
करे तुषारापात नित्य नखरीली नारी
दिव्यदृष्टि जो सूबा तोड़े नन्हा सपना
उसे भला कैसे बतलाए नैनो अपना
सौरभ, राहुल, सचिन रास्ता छोड़ें भाई
बहुत कर चुके हैं कृपा हम पर माई-बाप
मान सहित मैदान से घर जाएं अब आप
घर जाएं अब आप, कहे बीसीसीआई
सौरभ, राहुल, सचिन रास्ता छोड़ें भाई
दिव्यदृष्टि कम काम करे कुंबले का कंधा
अत: कहें अलविदा खोज लें दीगर धंधा।
मान सहित मैदान से घर जाएं अब आप
घर जाएं अब आप, कहे बीसीसीआई
सौरभ, राहुल, सचिन रास्ता छोड़ें भाई
दिव्यदृष्टि कम काम करे कुंबले का कंधा
अत: कहें अलविदा खोज लें दीगर धंधा।
गुरुवार, 2 अक्टूबर 2008
60 साल में आज़ादी की यही कमाई
युवा टीम के साथ वो पहुंचे राजस्थान
जहां नज़र आए उन्हें दो-दो हिंदुस्तान
दो-दो हिंदुस्तान, एक में बरसे सोना
है दूजा बेहाल, अन्न को तरसे दोना
दिव्यदृष्टि यह दशा अचानक हुई न भाई
60 साल में आज़ादी की यही कमाई
जहां नज़र आए उन्हें दो-दो हिंदुस्तान
दो-दो हिंदुस्तान, एक में बरसे सोना
है दूजा बेहाल, अन्न को तरसे दोना
दिव्यदृष्टि यह दशा अचानक हुई न भाई
60 साल में आज़ादी की यही कमाई
यही सोचकर मिट्टी ढोएं राहुल गांधी
एक तरफ बहुमंजिला बिल्डिंग आलीशान
वहीं, दूसरी ओर हैं टूटे हुए मकान
टूटे हुए मकान गरीबी जिनसे झांके
गुरबत का दुख-दर्द कदाचित कोई आंके
दिव्यदृष्टि इक रोज़ प्रगति की आए आंधी
यही सोचकर मिट्टी ढोएं राहुल गांधी
वहीं, दूसरी ओर हैं टूटे हुए मकान
टूटे हुए मकान गरीबी जिनसे झांके
गुरबत का दुख-दर्द कदाचित कोई आंके
दिव्यदृष्टि इक रोज़ प्रगति की आए आंधी
यही सोचकर मिट्टी ढोएं राहुल गांधी
बुधवार, 1 अक्टूबर 2008
नैतिकता को त्याग तब डाकू बने जवान
एमपी बनने का उठा जब मन में अरमान
नैतिकता को त्याग तब डाकू बने जवान
डाकू बने जवान , विजय की इच्छा पाले
धन संग्रह के लिए बैंक में डाका डाले
दिव्यदृष्टि पकड़े जाने पर हुआ खुलासा
लगी हथकड़ी हाथ पड़ गया उलटा पासा
नैतिकता को त्याग तब डाकू बने जवान
डाकू बने जवान , विजय की इच्छा पाले
धन संग्रह के लिए बैंक में डाका डाले
दिव्यदृष्टि पकड़े जाने पर हुआ खुलासा
लगी हथकड़ी हाथ पड़ गया उलटा पासा
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
यह मैं हूं
