रविवार, 1 मार्च 2009

राजनाथ से करें युद्ध की सब तैयारी

ज्यों ही प्रेमी चांद का गिरा सियासी भाव
आया मन में फिजां के त्यों ही भारी ताव
त्यों ही भारी ताव , देख कर घटती शोहरत
चलीं गाजियाबाद लिए लड़ने की हसरत
दिव्यदृष्टि नर , किन्नर या परित्यक्ता नारी
राजनाथ से करें युद्ध की सब तैयारी

शनिवार, 28 फ़रवरी 2009

उसे बाप ने बना दिया झुग्गी में जीरो

घर लौटा स्लमडॉग का तारा यंग जमाल
उसे पिता ने पीटकर लाल कर दिए गाल
लाल कर दिए गाल , पुत्र की हुई धुनाई
किंतु न उसका दर्द किसी को पड़ा सुनाई
दिव्यदृष्टि जो दुनिया में कहलाए हीरो
उसे बाप ने बना दिया झुग्गी में जीरो

मेजबान ने इस कदर मारी उनको मार

मेजबान ने इस कदर मारी उनको मार
गए दूसरा मैच भी धोनी साहब हार
धोनी साहब हार, फिरें बेजार रुआंसे
फेल हुई हर चाल पड़े उल्टे सब पांसे
दिव्यदृष्टि हो गई सत्य सौरव की बानी
अत: नई रणनीति उन्हें होगी अपनानी

बुधवार, 25 फ़रवरी 2009

बेशर्म साजिशों को जो सहेज रहे हैं

बेशर्म साजिशों को जो सहेज रहे हैं
अतिवादियों को दे वही दहेज रहे हैं
जितने मिले सबूत जराये से मुख्तलिफ,
नफरत से पड़ोसी की वो लबरेज रहे हैं
बाजाब्ता हथियारबंद ट्रेण्ड जंगजू,
नित पाक आर्मी के लोग भेज रहे हैं
उनका यकीन दिव्यदृष्टि किस तरह करे,
जो झूठ बोलने में बहुत तेज रहे हैं।

मंगलवार, 24 फ़रवरी 2009

मिलिनेअर के प्रति बढ़ा दुनिया में अनुराग

आठ ऑस्कर ऐंठ कर सफल हुई स्लमडॉग
मिलिनेअर के प्रति बढ़ा दुनिया में अनुराग
दुनिया में अनुराग, चला रहमानी जादू
जय हो-जय हो कहते दर्शक देते दादू
दिव्यदृष्टि एकत्र हुआ मस्ती का सामां
देखेंगे इसलिए उसे जाकर ओबामा

रविवार, 22 फ़रवरी 2009

आठ ऑस्कर झटक कर लोग रहे हैं झूम

लॉस एंजिलिस में रही मिलिनेअर की धूम
आठ ऑस्कर झटक कर लोग रहे हैं झूम
लोग रहे हैं झूम, खुशी से 'जय हो' गाएं
गीतकार गुलजार बेस्ट शायर कहलाएं
दिव्यदृष्टि रहमान रहे उम्दा म्युजीशन
दो-दो मिले अवार्ड बढ़ी जग में पोजीशन

देख छिछोरी हरकतें हुए सोम दा रुष्ट

देख छिछोरी हरकतें हुए सोम दा रुष्ट
शोर मचाऊ सांसद लगते उनके दुष्ट
लगते उनको दुष्ट कड़ी फटकार लगाई
पब्लिक का पैसा मत व्यर्थ गंवाओ भाई
दिव्यदृष्टि जो जाम करे संसद का चक्का
उसे हराए जनता मारे जमकर धक्का
Powered By Blogger

यह मैं हूं

यह मैं हूं