मन्नू भाई जब तलक चला रहे सरकार
नहीं थमेगी तब तलक महंगाई की मार
महंगाई की मार, प्राण पब्लिक के छूटें
प्रणव मुखर्जी किन्तु हाथ से दोनों लूटें
जमाखोर की दिव्यदृष्टि नित बढ़े कमाई
चला रहे सरकार जब तलक मन्नू भाई
शुक्रवार, 21 मई 2010
गुरुवार, 20 मई 2010
लगा राम की मूर्ति बनें पॉलिटिकल पंडा
दूर इलेक्शन का अभी दीखे सूत-कपास
लेकिन लट्ठमलट्ठ की वरुण अदाएं खास
वरुण अदाएं खास, सियासी चादर बुनते
'राजनीति की रुई' नित्य नफरत से धुनते
दिव्यदृष्टि फिरते हैं 'भगवा' ओढ़ दुशाला
लिए 'राम को गोद' चढ़ें सिंहासन लाला
राम-लला की कृपा से हों यदि सत्तासीन
'माया ठगिनी' के सभी बेर तुरत लें छीन
बेर तुरत लें छीन 'गुठलियां' सभी हटाएं
यूपी में 'बुतबाजों' को नित धूल चटाएं
दिव्यदृष्टि संजयसुत का अब यही अजंडा
लगा राम की मूर्ति बनें पॉलिटिकल पंडा
लेकिन लट्ठमलट्ठ की वरुण अदाएं खास
वरुण अदाएं खास, सियासी चादर बुनते
'राजनीति की रुई' नित्य नफरत से धुनते
दिव्यदृष्टि फिरते हैं 'भगवा' ओढ़ दुशाला
लिए 'राम को गोद' चढ़ें सिंहासन लाला
राम-लला की कृपा से हों यदि सत्तासीन
'माया ठगिनी' के सभी बेर तुरत लें छीन
बेर तुरत लें छीन 'गुठलियां' सभी हटाएं
यूपी में 'बुतबाजों' को नित धूल चटाएं
दिव्यदृष्टि संजयसुत का अब यही अजंडा
लगा राम की मूर्ति बनें पॉलिटिकल पंडा
बुधवार, 19 मई 2010
फांसी की फाइल रहीं शीला बैठी दाब
फांसी की फाइल रहीं शीला बैठी दाब
चार बरस जूं कान पर रेंगी नहीं जनाब
रेंगी नहीं जनाब, चिदम्बर ने दी दस्तक
तब ठनका मजबूरी में अंटी का मस्तक
दिव्यदृष्टि क्या खूब राजनीतिक स्टाइल
शीला बैठी रहीं दाब फांसी की फाइल
चार बरस जूं कान पर रेंगी नहीं जनाब
रेंगी नहीं जनाब, चिदम्बर ने दी दस्तक
तब ठनका मजबूरी में अंटी का मस्तक
दिव्यदृष्टि क्या खूब राजनीतिक स्टाइल
शीला बैठी रहीं दाब फांसी की फाइल
सोमवार, 17 मई 2010
भगदड़ में जाये भले मुसाफिरों की जान
भगदड़ में जाये भले मुसाफिरों की जान
ममता जी देतीं नहीं फिर भी कोई ध्यान
फिर भी कोई ध्यान न कतई नेह जतातीं
'पैसेंजर-की-ही-गलती' वे स्वयं बतातीं
दिव्यदृष्टि हर हाल उन्हें 'तृणमूल' सुहाये
मुसाफिरों की जान भले भगदड़ में जाये
ममता जी देतीं नहीं फिर भी कोई ध्यान
फिर भी कोई ध्यान न कतई नेह जतातीं
'पैसेंजर-की-ही-गलती' वे स्वयं बतातीं
दिव्यदृष्टि हर हाल उन्हें 'तृणमूल' सुहाये
मुसाफिरों की जान भले भगदड़ में जाये
केश कटाकर मंदिरा किया न चंगा काम
केश कटाकर मंदिरा किया न चंगा काम
फिर चिपकाया पीठ पर टैटू रब का नाम
टैटू रब का नाम बहुत ही हरकत 'ओछी'
कहते ज्ञानी लोग हिमाकत समझी-सोची
दिव्यदृष्टि सीने पर लिख तू इक ओंकारा
तभी 'पंथ' से मिट पाये नफरत का नारा
फिर चिपकाया पीठ पर टैटू रब का नाम
टैटू रब का नाम बहुत ही हरकत 'ओछी'
कहते ज्ञानी लोग हिमाकत समझी-सोची
दिव्यदृष्टि सीने पर लिख तू इक ओंकारा
तभी 'पंथ' से मिट पाये नफरत का नारा
शुक्रवार, 14 मई 2010
ज्यादा भोजन से सदा होता है अतिसार
ज्यादा भोजन से सदा होता है अतिसार
टीम इंडिया इसलिए फौरन करे विचार
फौरन करे विचार जीभ काबू में रक्खे
मुर्गा मछली छोड़ दाल-रोटी ही भक्खे
दिव्यदृष्टि प्लेयर 'सेहत' के बनें न बैरी
वरना 'मोटू' बता करें चुगली गुरु गैरी
टीम इंडिया इसलिए फौरन करे विचार
फौरन करे विचार जीभ काबू में रक्खे
मुर्गा मछली छोड़ दाल-रोटी ही भक्खे
दिव्यदृष्टि प्लेयर 'सेहत' के बनें न बैरी
वरना 'मोटू' बता करें चुगली गुरु गैरी
गुरुवार, 13 मई 2010
चूहे को यदि गडकरी बतलायेंगे स्वान
चूहे को यदि गडकरी बतलायेंगे स्वान
मुहावरा साहित्य का हो इससे अपमान
हो इससे अपमान इसलिए पहले सीखें
बेशक उसके बाद सभा-रैली में चीखें
दिव्यृ़ष्टि ज्ञानी बन बोलें मोहक बोली
वरना होगी रुष्ट सियासी ग्वाला-टोली
मुहावरा साहित्य का हो इससे अपमान
हो इससे अपमान इसलिए पहले सीखें
बेशक उसके बाद सभा-रैली में चीखें
दिव्यृ़ष्टि ज्ञानी बन बोलें मोहक बोली
वरना होगी रुष्ट सियासी ग्वाला-टोली
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
यह मैं हूं
