रविवार, 31 अगस्त 2008

जम्मू वाले तो हुए किसी तरह संतुष्ट

जम्मू वाले तो हुए किसी तरह संतुष्ट
महबूबा मुफ्ती मगर समझौते से रुष्ट
समझौते से रुष्ट , दिखाएं तेवर तीखे
उधर हुर्रियत के नेता घाटी में चीखे
दिव्यदृष्टि जो बोलें बंटवारे की बोली
अमन न कायम होने दे दुष्टों की टोली
हुई न धरती एक गज अमरनाथ के नाम
डेढ़ महीने तक रहा घाटी में कोहराम
घाटी में कोहराम , सैकड़ों जान गंवाए
एक इंच भी भूमि नहीं फिर भी ले पाए
दिव्यदृष्टि करते हैं जो नाहक नादानी
उन्हें न हासिल होता है चुल्लू भर पानी

शुक्रवार, 29 अगस्त 2008

बेरहमी से उनको सबक सिखाओ

खुराफात से आ रहा बाज न कतई पाक
सीना हिन्दुस्तान का रोज कर रहा चाक
रोज कर रहा चाक , भेज आतंकी दस्ते
करने होंगे बन्द जालिमों के सब रस्ते
दिव्यदृष्टि अब और नहीं संकोच दिखाओ
बेरहमी से मनमोहन जी सबक सिखाओ

चीफ मिनिस्टर रह गए देख हरकतें दंग

पीएम साहब उड़ गए लिए सोनिया संग
चीफ मिनिस्टर रह गए देख हरकतें दंग
देख हरकतें दंग, माजरा समझ न आए
तिरस्कार की पीड़ा मन में बहुत सताए
दिव्यदृष्टि नीतीश समझ लीजे मजबूरी
लालू को खुश रखना प्यारे बहुत ज़रूरी

गुरुवार, 28 अगस्त 2008

सिंहली शेर बने लंका में बकरी

जमा हैट्रिक जीत की धोनी परम प्रसन्न
माहेला मायूस हैं रुचे नहीं जल-अन्न
रुचे नहीं जल अन्न , नीर ढरकाते नैना
टूटे बन कर कहर खूब जोशीले रैना
दिव्यदृष्टि हरभजन घुमाए ऐसी चकरी
सभी सिंहली शेर बने लंका में बकरी

मंगलवार, 26 अगस्त 2008

झारखंड में आ गई गद्दी गुरु के हाथ

सौदा पूरा हो गया कांग्रेस के साथ
झारखंड में आ गई गद्दी गुरु के हाथ
गद्दी गुरु के हाथ , मिठाई बांटें चेले
मधु कोड़ा मायूस उठाएं बासी ढेले
कोई पाए ताज किसी को दीखे घूरा
कांग्रेस के साथ हो गया सौदा पूरा

बाहर करो निकाल समझकर उनको रद्दी

जिसने ओलिंपिक पदक जीत बढ़ाई शान
करे उसी के पिता का पुलिस यहां अपमान
पुलिस यहां अपमान , मिट गई सारी गैरत
देख निकम्मपान उसका है सबको हैरत
दिव्यदृष्टि जिन दुष्टों ने की हरकत भद्दी
बाहर करो निकाल समझकर उनको रद्दी

रविवार, 24 अगस्त 2008

नैतिकता की लाज भला फिर कौन बचाए

आज़ादी को हो गए हैं जितने दिन आज
उसमें ज्यादातर रहा कांग्रेस का राज
कांग्रेस का राज , देश की किस्मत फूटी
जनता की सम्पत्ति निरंतर जमकर लूटी
दिव्यदृष्टि जब अगुआ ही डाकू बन जाए
नैतिकता की लाज भला फिर कौन बचाए
Powered By Blogger

यह मैं हूं

यह मैं हूं