बुधवार, 31 दिसंबर 2008

हो हम पर उपकार न्यू इयर फाइन लाना

विनय करे भगवान से दिव्यदृष्टि पुरजोर
नहीं सुनाई पड़े प्रभु उग्रवाद का शोर
उग्रवाद का शोर, न पब्लिक मारी जाए
रहें प्रेम से लोग मुहब्बत भारी आए
तुम्हें अलविदा आठ ठाठ से नाइन
हो हम पर उपकार न्यू इयर फाइन लाना

मंगलवार, 30 दिसंबर 2008

तुम्हें मुबारक साल नया हो आनेवाला

पढ़ पढ़ कर तीखी नज़र रहिये सदा सचेत
रहे हमेशा लबालब भरा ज्ञान का खेत
भरा ज्ञान का खेत, फसल नित बढे विवेकी
खुशियों का खलिहान बढाये मन में नेकी
दिव्यदृष्टि पा सकें लोग दो वक्त निवाला
तुम्हें मुबारक साल नया हो आनेवाला

मिला न अजमल को अगर कोई यहां वकील

मिला न अजमल को अगर कोई यहां वकील
कातिल को इंसाफ की तो फिर व्यर्थ दलील
तो फिर व्यर्थ दलील, नियम कमजोर पड़ेगा
अधिवक्ता भयभीत नहीं यदि केस लड़ेगा
दिव्यदृष्टि यदि नहीं चाहते बचे कसाई
फौरन एक वकील उसे दिलवाओ भाई

रविवार, 28 दिसंबर 2008

आया है कश्मीर में फ्रैक्चर्ड मंडेट

आया है कश्मीर में फ्रैक्चर्ड मंडेट
पाई कोई पार्टी वोट नहीं भर पेट
वोट नहीं भर पेट, सोचते सारे लीडर
रहे फेवरिट कैसे यहां सियासी वीदर
दिव्यदृष्टि घाटी में होता हल्ला-गुल्ला
बनें यंग सीएम अपने ओमर अब्दुल्ला

शनिवार, 27 दिसंबर 2008

दुश्मन पर अब और न कतई दया दिखाओ

बच्चों को पढ़वा रहा जो नफरत का पाठ
बढ़े नहीं उस देश का कभी स्वप्न में ठाठ
कभी स्वप्न में ठाठ, झूठ दुनिया से बोले
बने शेखचिल्ली जुल्मी जब भी मुंह खोले
दिव्यदृष्टि ऐसे शातिर को सबक सिखाओ
दुश्मन पर अब और न कतई दया दिखाओ

गुरुवार, 25 दिसंबर 2008

हुई पांचवीं बार अब फिर नीयत नापाक

चार बार भी हारकर कटी न उसकी नाक
हुई पांचवीं बार अब फिर नीयत नापाक
फिर नीयत नापाक, जंग का लिए इरादा
पहुंच गया सरहद पर पाकिस्तानी प्यादा
दिव्यदृष्टि इस बार हिन्द यदि करे चढ़ाई
दुश्मन के सब दांत तोड़ दें फौजी भाई

बुधवार, 24 दिसंबर 2008

कौन करेगा माया जी उसकी भरपाई?

बड़े शौक से जन्मदिन खूब मनाएं आप
मगर न छोड़ें राज्य में लूटमार की छाप
लूटमार की छाप, विधायक डालें डाका
जबरन चौथ वसूली का वे खींचें खाका
दिव्यदृष्टि जिस अभियन्ता ने जान गंवाई
कौन करेगा माया जी उसकी भरपाई?

Powered By Blogger

यह मैं हूं

यह मैं हूं