लगा बदलने बात फिर पाजी पाकिस्तान
जालिम कहे सबूत में नहीं दीखती जान
नहीं दीखती जान, बोलता झूठ दरिन्दा
करता फिरे प्रचार नहीं है अजमल जिंदा
दिव्यदृष्टि जो हठधर्मी से बाज न आए
उसके ऊपर हिन्द कारगर कदम उठाए
शनिवार, 31 जनवरी 2009
गुरुवार, 29 जनवरी 2009
रे राजू श्रीवास्तव मत बन तंजनिगार
रे राजू श्रीवास्तव मत बन तंजनिगार
वरना पाकिस्तान के गुंडे देंगे मार
गुंडे देंगे मार, जान यदि तुझको प्यारी
छोड़ उड़ानी हंसी सीख ले दुनियादारी
दिव्यदृष्टि यदि श्रोता को चाहे समझाना
बोल उसे नापाक दुष्ट जालिम नादाना
वरना पाकिस्तान के गुंडे देंगे मार
गुंडे देंगे मार, जान यदि तुझको प्यारी
छोड़ उड़ानी हंसी सीख ले दुनियादारी
दिव्यदृष्टि यदि श्रोता को चाहे समझाना
बोल उसे नापाक दुष्ट जालिम नादाना
देशवासियों को मिली गजब इलेक्शन गिफ्ट
देशवासियों को मिली गजब इलेक्शन गिफ्ट
घट जाए कुछ इस तरह महंगाई की रिफ्ट
महंगाई की रिफ्ट तेल के दाम घटाए
शायद भोला मतदाता फिर से पट जाए
दिव्यदृष्टि फिर पार लगाए वोटर नैया
तोहफों की बौछार इसलिए आई भैया
घट जाए कुछ इस तरह महंगाई की रिफ्ट
महंगाई की रिफ्ट तेल के दाम घटाए
शायद भोला मतदाता फिर से पट जाए
दिव्यदृष्टि फिर पार लगाए वोटर नैया
तोहफों की बौछार इसलिए आई भैया
बुधवार, 28 जनवरी 2009
होगा जिसके पर्स में जितना ज्यादा कैश
होगा जिसके पर्स में जितना ज्यादा कैश
वही लड़कियां करेंगी पब में जाकर ऐश
पब में जाकर ऐश , तैश मत खाओ प्यारे
ग्लोबलाइजेशन के देखो मस्त नजारे
दिव्यदृष्टि इसलिए राम की सुन ले सेना
निजी मामले से उसका क्या लेना-देना
वही लड़कियां करेंगी पब में जाकर ऐश
पब में जाकर ऐश , तैश मत खाओ प्यारे
ग्लोबलाइजेशन के देखो मस्त नजारे
दिव्यदृष्टि इसलिए राम की सुन ले सेना
निजी मामले से उसका क्या लेना-देना
मंगलवार, 27 जनवरी 2009
आए कोई पद्मिनी बस जाए परिवार
भज्जी पाए पद्मश्री मेहरबान सरकार
आए कोई पद्मिनी बस जाए परिवार
बस जाए परिवार , दूसरा मौका पाएं
नाचें-गाएं यार झूम कर रंग जमाएं
दिव्यदृष्टि भी पा जाए सोणी भौजाई
देता है एडवांस इसलिए उन्हें बधाई
आए कोई पद्मिनी बस जाए परिवार
बस जाए परिवार , दूसरा मौका पाएं
नाचें-गाएं यार झूम कर रंग जमाएं
दिव्यदृष्टि भी पा जाए सोणी भौजाई
देता है एडवांस इसलिए उन्हें बधाई
शनिवार, 24 जनवरी 2009
मिले नहीं बाजार में कोई सस्ती चीज
मिले नहीं बाजार में कोई सस्ती चीज
चाहे रोटी-दाल हो चाहे पेंट-कमीज
चाहे पेंट कमीज फ्लैट या मोटरगाड़ी
बेचें महंगा पान और सिगरेट पनवाड़ी
दिव्यदृष्टि अंबर पर पहुंचे चांदी-सोना
फिर भी रोएं लोग रोज मंदी का रोना
चाहे रोटी-दाल हो चाहे पेंट-कमीज
चाहे पेंट कमीज फ्लैट या मोटरगाड़ी
बेचें महंगा पान और सिगरेट पनवाड़ी
दिव्यदृष्टि अंबर पर पहुंचे चांदी-सोना
फिर भी रोएं लोग रोज मंदी का रोना
शुक्रवार, 23 जनवरी 2009
पीएम का दिल दें बना जबर्दस्त मजबूत
विनती सुन लें गौर से सर्जन सभी सपूत
पीएम का दिल दें बना जबर्दस्त मजबूत
जबर्दस्त मजबूत सिंह की माफिक गरजे
रुक जाए घुसपैठ सियारों का पग लरजे
दिव्यदृष्टि की दुआ बढ़े सांसों की गिनती
सर्जन सभी सपूत गौर से सुन लें विनती
पीएम का दिल दें बना जबर्दस्त मजबूत
जबर्दस्त मजबूत सिंह की माफिक गरजे
रुक जाए घुसपैठ सियारों का पग लरजे
दिव्यदृष्टि की दुआ बढ़े सांसों की गिनती
सर्जन सभी सपूत गौर से सुन लें विनती
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
यह मैं हूं
