मुफ्त मशवरा लीजिए अंबानी अनमोल
नहीं बेवजह पीटिए आप सियासी ढोल
आप सियासी ढोल, ठाकरे बाला बोलें
'धंधा' करें मुकेश जहर कतई ना घोलें
दिव्यदृष्टि के लहजे को मत मानें टाइट
पॉलिटिक्स पर नेताओं का कॉपीराइट
शुक्रवार, 29 जनवरी 2010
गुरुवार, 28 जनवरी 2010
भाई शरद पवार कारगर खोजो रस्ता
महंगाई से कर रही जनता हाहाकार
उसका दर्द मिटाइए भाई शरद पवार
भाई शरद पवार कारगर खोजो रस्ता
राजनीति में वरना बंध जाएगा बस्ता
दिव्यदृष्टि इसलिए सीख है यही हमारी
ब्लेम गेम की जगह कीजिए छापेमारी
उसका दर्द मिटाइए भाई शरद पवार
भाई शरद पवार कारगर खोजो रस्ता
राजनीति में वरना बंध जाएगा बस्ता
दिव्यदृष्टि इसलिए सीख है यही हमारी
ब्लेम गेम की जगह कीजिए छापेमारी
खेलकूद की उम्र में नहीं करूंगी ब्याह
खेलकूद की उम्र में नहीं करूंगी ब्याह
साफ सानिया ने कही यही हमारी चाह
यही हमारी चाह मंगेतर बनो न रोड़ा
करो पढ़ाई मिर्जा बनिए काबिल थोड़ा
दिव्यदृष्टि की हो गर जल्दी भाई
बड़े शौक से कहीं कीजिए और सगाई
साफ सानिया ने कही यही हमारी चाह
यही हमारी चाह मंगेतर बनो न रोड़ा
करो पढ़ाई मिर्जा बनिए काबिल थोड़ा
दिव्यदृष्टि की हो गर जल्दी भाई
बड़े शौक से कहीं कीजिए और सगाई
शुक्रवार, 22 जनवरी 2010
मैडम ने बजवा दिया उसी भक्त का बैंड
माया को जो मून पर गिफ्ट किए था लैंड
मैडम ने बजवा दिया उसी भक्त का बैंड
उसी भक्त का बैंड , खूब देवी खिसिकाई
दल से बाहर किया तुरत औकात दिखाई
दिव्यदृष्टि मत भेज ' बर्थ डे ' पर तू टुकड़ा
वरना मिले मलाल मलिन हो तेरा मुखड़ा
मैडम ने बजवा दिया उसी भक्त का बैंड
उसी भक्त का बैंड , खूब देवी खिसिकाई
दल से बाहर किया तुरत औकात दिखाई
दिव्यदृष्टि मत भेज ' बर्थ डे ' पर तू टुकड़ा
वरना मिले मलाल मलिन हो तेरा मुखड़ा
गुरुवार, 21 जनवरी 2010
मगर रहें 'महफूज' मित्र माया के हाथी
क्या जाने कब बन्द हो राजनीति में जिक्र
अत: मूर्तियों की लगी मायाजी को फिक्र
मायाजी को फिक्र 'सुरक्षित' रहें टनाटन
इसीलिए कर रहीं खड़ी वह नूतन पल्टन
दिव्यदृष्टि का नहीं भले ही कोई साथी
मगर रहें 'महफूज' मित्र माया के हाथी
अत: मूर्तियों की लगी मायाजी को फिक्र
मायाजी को फिक्र 'सुरक्षित' रहें टनाटन
इसीलिए कर रहीं खड़ी वह नूतन पल्टन
दिव्यदृष्टि का नहीं भले ही कोई साथी
मगर रहें 'महफूज' मित्र माया के हाथी
रोज कटाये जेब बढ़े नित उसका घाटा
जब भी हैं मुंह खोलते मंत्री शरद पवार
व्यापारी की आय में आता तब ही ज्वार
आता तब ही ज्वार, आदमी खाए भाटा
रोज कटाये जेब बढ़े नित उसका घाटा
दिव्यदृष्टि जिसका बयान लाए महंगाई
उसको चलता करें फटाफट मन्नू भाई
व्यापारी की आय में आता तब ही ज्वार
आता तब ही ज्वार, आदमी खाए भाटा
रोज कटाये जेब बढ़े नित उसका घाटा
दिव्यदृष्टि जिसका बयान लाए महंगाई
उसको चलता करें फटाफट मन्नू भाई
मंगलवार, 19 जनवरी 2010
टेंट-प्रूफ हो बैठक भूलें पांच सितारा
तंबू-डेरा संस्कृति का आया फिर दौर
बीजेपी अध्यक्ष का हुक्म काबिलेगौर
हुक्म काबिलेगौर, उछाला नूतन नारा
टेंट-प्रूफ हो बैठक भूलें पांच सितारा
दिव्यदृष्टि वर्कर लीडर में कम हो दूरी
अत: सियासी झुग्गी यारो लगे जरूरी
बीजेपी अध्यक्ष का हुक्म काबिलेगौर
हुक्म काबिलेगौर, उछाला नूतन नारा
टेंट-प्रूफ हो बैठक भूलें पांच सितारा
दिव्यदृष्टि वर्कर लीडर में कम हो दूरी
अत: सियासी झुग्गी यारो लगे जरूरी
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
यह मैं हूं
