पब्लिक रैली में बहुत बोले साफ बराक
नीयत पाकिस्तान की दीख रही नापाक
दीख रही नापाक, मदद जो पाई भारी
उससे ही कर रहा जंग की फिर तैयारी
दिव्यदृष्टि इस बार अगर लेगा वह पंगा
हिन्दुस्तानी फौज सबक सिखलाए चंगा।
शनिवार, 6 सितंबर 2008
शुक्रवार, 5 सितंबर 2008
गुठली की तरह हो रहा है आम आदमी
हालत पे अपनी रो रहा है आम आदमी
पहचान अपनी खो रहा है आम आदमी
आकाश की छत सर पे ज़मीं का है बिछोना
फुटपाथ पे नित सो रहा है आम आदमी
सरकार बेहतरी का रोज़ करती है दावा
दावों का बोझ ढो रहा है आम आदमी
शासन की शिलाजीत दिव्यदृष्टि बेअसर
गुठली की तरह हो रहा है आम आदमी
पहचान अपनी खो रहा है आम आदमी
आकाश की छत सर पे ज़मीं का है बिछोना
फुटपाथ पे नित सो रहा है आम आदमी
सरकार बेहतरी का रोज़ करती है दावा
दावों का बोझ ढो रहा है आम आदमी
शासन की शिलाजीत दिव्यदृष्टि बेअसर
गुठली की तरह हो रहा है आम आदमी
ऐसे कातिल को महज़ पांच साल की जेल
जिसने खेला सड़क पर क्रूर मौत का खेल
ऐसे कातिल को महज़ पांच साल की जेल
पांच साल की जेल, नहीं है कतई वाजिब
सख्त करो कानून मौत का मित्र मुनासिब
दारू पीकर जो चालक लोगों को मारे
उस हत्यारे को फांसी दो फौरन प्यारे
ऐसे कातिल को महज़ पांच साल की जेल
पांच साल की जेल, नहीं है कतई वाजिब
सख्त करो कानून मौत का मित्र मुनासिब
दारू पीकर जो चालक लोगों को मारे
उस हत्यारे को फांसी दो फौरन प्यारे
यहां-वहां पर बेवजह नहीं भटकिए राज
यहां-वहां पर बेवजह नहीं भटकिए राज
खामोशी से बैठ कर घर में करिए काज
घर में करिए काज , नसीहत मेरी मानें
वरना धर कर पुलिस तुम्हें ले जाए थाने
दिव्यदृष्टि अब चुप्पी साधो एक महीना
दूर रहे हर बला न आए तनिक पसीना
खामोशी से बैठ कर घर में करिए काज
घर में करिए काज , नसीहत मेरी मानें
वरना धर कर पुलिस तुम्हें ले जाए थाने
दिव्यदृष्टि अब चुप्पी साधो एक महीना
दूर रहे हर बला न आए तनिक पसीना
बुधवार, 3 सितंबर 2008
पड़े न महंगा कहीं ऊर्जा का यह झटका
ले परमाणु करार की मन में भारी चाह
मनमोहन ने देश को किया खूब गुमराह
किया खूब गुमराह, झूठ संसद में बोले
जिसकी कलई स्वयं पत्र अमरीकी खोले
दिव्यदृष्टि यदि भारत कोई 'टेस्ट' करेगा
उसी समय समझौता अपनी मौत मरेगा
ईंधन की आपूर्ति में भारत को सहयोग
बिना शर्त कतई नहीं इसे समझ लें लोग
इसे समझ लें लोग, कहे अमरीकी शासन
मिले नहीं तकनीक न होगा शोधित राशन
दिव्यदृष्टि यदि करे इंडिया हेराफेरी
होगा रद्द करार किए बिन कोई देरी
बिजली का संकट बता मनमोहन सरकार
चली बेचने देश को कर परमाणु करार
कर परमाणु करार, कह रहे लोग सयाने
फिर भी उनकी बात न बुद्धू मुखिया माने
चले हंस की चाल जगत में जो भी कागा
कहलाए मतिमंद चतुर्दिक वही अभागा
जिसका ईंधन ही नहीं उसका चूल्हा आप
निकले भला खरीदने क्यों कर माई-बाप
क्यों कर माई-बाप, देश को साफ बताएं
किन शर्तों पर मिले जरा यह भी समझाएं
दिव्यदृष्टि दिन-रात सताए हमको खटका
पड़े न महंगा कहीं ऊर्जा का यह झटका
मनमोहन ने देश को किया खूब गुमराह
किया खूब गुमराह, झूठ संसद में बोले
जिसकी कलई स्वयं पत्र अमरीकी खोले
दिव्यदृष्टि यदि भारत कोई 'टेस्ट' करेगा
उसी समय समझौता अपनी मौत मरेगा
ईंधन की आपूर्ति में भारत को सहयोग
बिना शर्त कतई नहीं इसे समझ लें लोग
इसे समझ लें लोग, कहे अमरीकी शासन
मिले नहीं तकनीक न होगा शोधित राशन
दिव्यदृष्टि यदि करे इंडिया हेराफेरी
होगा रद्द करार किए बिन कोई देरी
बिजली का संकट बता मनमोहन सरकार
चली बेचने देश को कर परमाणु करार
कर परमाणु करार, कह रहे लोग सयाने
फिर भी उनकी बात न बुद्धू मुखिया माने
चले हंस की चाल जगत में जो भी कागा
कहलाए मतिमंद चतुर्दिक वही अभागा
जिसका ईंधन ही नहीं उसका चूल्हा आप
निकले भला खरीदने क्यों कर माई-बाप
क्यों कर माई-बाप, देश को साफ बताएं
किन शर्तों पर मिले जरा यह भी समझाएं
दिव्यदृष्टि दिन-रात सताए हमको खटका
पड़े न महंगा कहीं ऊर्जा का यह झटका
सिर पर दारू का नशा पांवों में थी कार
सिर पर दारू का नशा पांवों में थी कार
यारों की टोली हुई उस पर तभी सवार
उस पर तभी सवार बढ़ी रफ्तार अचानक
मदहोशी में हुआ हादसा सड़क भयानक
दिव्यदृष्टि है क्षम्य नहीं वह लापरवाही
तीन नागरिक सहित मर गए तीन सिपाही
घायल होकर रोड पर तड़प रहे थे लोग
हुआ न दुष्टों को जरा फिर भी कोई सोग
फिर भी कोई सोग, साथ जो यार सयाने
जालिम फौरन लगे वहां से तथ्य मिटाने
हुआ न मक्कारों को कोई भी पछतावा
मानवता मर गई मिटा ममता का दावा
केस अदालत में चला जब पूरे नौ साल
तब जाकर कानून की गल पाई है दाल
गल पाई है दाल बोलते मुंसिफ आकिल
है रईसजादा दोषी छह-छह का कातिल
दिव्यदृष्टि है नहीं रहम के काबिल बंदा
नशा हुआ काफूर बहुत पछताए नंदा
यारों की टोली हुई उस पर तभी सवार
उस पर तभी सवार बढ़ी रफ्तार अचानक
मदहोशी में हुआ हादसा सड़क भयानक
दिव्यदृष्टि है क्षम्य नहीं वह लापरवाही
तीन नागरिक सहित मर गए तीन सिपाही
घायल होकर रोड पर तड़प रहे थे लोग
हुआ न दुष्टों को जरा फिर भी कोई सोग
फिर भी कोई सोग, साथ जो यार सयाने
जालिम फौरन लगे वहां से तथ्य मिटाने
हुआ न मक्कारों को कोई भी पछतावा
मानवता मर गई मिटा ममता का दावा
केस अदालत में चला जब पूरे नौ साल
तब जाकर कानून की गल पाई है दाल
गल पाई है दाल बोलते मुंसिफ आकिल
है रईसजादा दोषी छह-छह का कातिल
दिव्यदृष्टि है नहीं रहम के काबिल बंदा
नशा हुआ काफूर बहुत पछताए नंदा
मंगलवार, 2 सितंबर 2008
त्यों ही ममता के हुए तेवर फौरन नर्म
राज्यपाल गांधी पड़े ज्यों ही थोड़ा गर्म
त्यों ही ममता के हुए तेवर फौरन नर्म
तेवर फौरन नर्म, पसीना माथे आया
चली सियासी दांव देख बुद्धा की माया
दिव्यदृष्टि बिसरा कर सारी तुनुकमिजाज़ी
बातचीत के लिए हुईं टाटा से राज़ी।
त्यों ही ममता के हुए तेवर फौरन नर्म
तेवर फौरन नर्म, पसीना माथे आया
चली सियासी दांव देख बुद्धा की माया
दिव्यदृष्टि बिसरा कर सारी तुनुकमिजाज़ी
बातचीत के लिए हुईं टाटा से राज़ी।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
यह मैं हूं
