मंगलवार, 23 सितंबर 2008

हो परमाणु करार तो बढ़े आय की डोर

अमरीकी ताजर बहुत लगा रहे हैं जोर
हो परमाणु करार तो बढ़े आय की डोर
बढ़े आय की डोर, दूर भागे बेकारी
वर्कर ढाई लाख नौकरी पाएं भारी
दिव्यदृष्टि भाए भारत की उनको गाजर
लगा रहे हैं जोर बहुत अमरीकी ताजर

सोमवार, 22 सितंबर 2008

गिनने में मशगूल थे हत्यारे उत अंक

झेल रहे थे लोग इत उग्रवाद का डंक
गिनने में मशगूल थे हत्यारे उत अंक
हत्यारे उत अंक, प्रशंसा पाने खातिर
मासूमों की जान ले रहे सारे शातिर
दिव्यदृष्टि भर चुका सब्र का अब पैमाना
बहुत जरूरी है दुष्टों को सबक सिखाना

रविवार, 21 सितंबर 2008

धन्य ज़िंदगी हुई वीरगति बेशक पाए

दिखी पुलिस की वीरता हुए जंगजू ढेर
देशद्रोहियों के बिके दो घंटे में बेर
दो घंटे में बेर, शेर शर्मा बन आए
धन्य ज़िंदगी हुई वीरगति बेशक पाए
दिव्यदृष्टि जो जान लुटाने को हो आतुर
करते लोग सलाम उसे शाबाश बहादुर !

निकल पड़े मनमोहन करने मरहमपट्टी

नए सख्त कानून की नहीं ज़रूरत आज
पहले से उपलब्ध जो , चले उसी से काज
चले उसी से काज , राज पुरजोर करेंगे
दिखे जो सुराख , उसी को जल्द भरेंगे
दिव्यदृष्टि हो पुलिस व्यस्था हट्टीकट्टी
निकल पड़े मनमोहन करने मरहमपट्टी

जो दे अहम सुराग भला हो उसका अल्लाह

धरे न अतिवादी गए पीटे पुलिस लकीर
भटक रही है दरबदर जैसे फिरे फकीर
जैसे फिरे फकीर भीख की आस लगाए
मांगे सबकी खैर दुआ का हाथ उठाए
दिव्यदृष्टि डडवाल करें वो हरकत लल्ला
जो दे अहम सुराग भला हो उसका अल्ला



सारा दिन बदले मगर गृहमंत्री पोशाक

घूम घूमकर जंगजू करते सीना चाक
सारा दिन बदले मगर गृहमंत्री पोशाक
गृहमंत्री पोशाक धाक उनकी है आला
नाहक समझें लोग उन्हें घर का रखवाला
दिव्यदृष्टि जिसके हो ऐसे शौक नवाबी
खाक उठाए सख्त कदम वो शख्स जवाबी

पाटिल के सिर पर गिरी लाठी लालू छाप

पाटिल के सिर पर गिरी लाठी लालू छाप
ऐसे काहिल शख्स को झेल रहीं क्यों आप
झेल रहीं क्यों आप सोनिया जी समझाएं
बैठे हैं बेकार मुलायम बंधु बुलाएं
दिव्यदृष्टि यदि लगे न माफिक उनका चेहरा
किसी बिहारी को दें गृहमंत्री का सेहरा
Powered By Blogger

यह मैं हूं

यह मैं हूं