करें पार्लियामेंट का टाइम जो बरबाद
नहीं रहेंगे सदन में वे प्रतिनिधि आबाद
वे प्रतिनिधि आबाद नसीहत देतीं मीरा
पब्लिक ने है चुना मानकर उनको हीरा
दिव्यदृष्टि इसलिए न ज्यादा शोर मचाएं
करें शिष्ट व्यवहार कीमती समय बचाएं
शुक्रवार, 7 अगस्त 2009
दिए दर्जनों मार तनिक भी लाज न आई
कुत्ते-बिल्ली समझकर गोली की बौछार
जमकर अजमल ने करी दिए दर्जनों मार
दिए दर्जनों मार तनिक भी लाज न आई
फिर भी होकर ढीठ मांगता मटन कसाई
दिव्यदृष्टि इसलिए नया नुस्खा अपनाओ
मारो पागल स्वान भूनकर उसे खिलाओ
जमकर अजमल ने करी दिए दर्जनों मार
दिए दर्जनों मार तनिक भी लाज न आई
फिर भी होकर ढीठ मांगता मटन कसाई
दिव्यदृष्टि इसलिए नया नुस्खा अपनाओ
मारो पागल स्वान भूनकर उसे खिलाओ
गुरुवार, 6 अगस्त 2009
जब मांगे कश्मीर तमाचा मुंह पर धरिए
समझे हिन्दुस्तान को दुश्मन नम्बर एक
नीयत पाकिस्तान की मित्र नहीं है नेक
मित्र नहीं है नेक, जंगजू शिविर चलाए
हत्यारे, हथियार नित्य शातिर भिजवाए
दिव्यदृष्टि इसलिए दुष्ट से बात न करिए
जब मांगे कश्मीर तमाचा मुंह पर धरिए
नीयत पाकिस्तान की मित्र नहीं है नेक
मित्र नहीं है नेक, जंगजू शिविर चलाए
हत्यारे, हथियार नित्य शातिर भिजवाए
दिव्यदृष्टि इसलिए दुष्ट से बात न करिए
जब मांगे कश्मीर तमाचा मुंह पर धरिए
बुधवार, 5 अगस्त 2009
भाई बनकर राखी से 'राखी' बंधवा लें
रहे 'स्वयंवर' में कभी जो दूल्हे नाकाम
राखी के मन में अभी है उनका सम्मान
है उनका सम्मान भले वह बनी न बीवी
इज्जत फिर भी खूब उन्हें दिलवाए टीवी
दिव्यदृष्टि इसलिए नया रिश्ता अपना लें
भाई बनकर राखी से 'राखी' बंधवा लें
राखी के मन में अभी है उनका सम्मान
है उनका सम्मान भले वह बनी न बीवी
इज्जत फिर भी खूब उन्हें दिलवाए टीवी
दिव्यदृष्टि इसलिए नया रिश्ता अपना लें
भाई बनकर राखी से 'राखी' बंधवा लें
मंगलवार, 4 अगस्त 2009
जमकर भ्रष्टाचार कर रहे तेल मिनिस्टर
तेल मिनिस्टर कर रहे जमकर भ्रष्टाचार
देते सतत मुकेश को अरबों का उपहार
अरबों का उपहार लाभ उसको पहुंचाएं
बदले में मुरली खुद 'मोटा माल' बनाएं
दिव्यदृष्टि आरोप मुलायम मढ़ें सिनिस्टर
जमकर भ्रष्टाचार कर रहे तेल मिनिस्टर
देते सतत मुकेश को अरबों का उपहार
अरबों का उपहार लाभ उसको पहुंचाएं
बदले में मुरली खुद 'मोटा माल' बनाएं
दिव्यदृष्टि आरोप मुलायम मढ़ें सिनिस्टर
जमकर भ्रष्टाचार कर रहे तेल मिनिस्टर
सोमवार, 3 अगस्त 2009
राखी ने चुन ही लिया दूल्हा आखिरकार
राखी ने चुन ही लिया दूल्हा आखिरकार
हुआ 'स्वयंवर' पूर्ण पर शादी से इनकार
शादी से इनकार, मगर 'डेटिंग' पर जाएं
जांच-परखकर ही विवाह का मूड बनाएं
दिव्यदृष्टि जब 'पूर्ण तसल्ली' होगी भाई
तभी बजेगी उनके घर-आंगन शहनाई
हुआ 'स्वयंवर' पूर्ण पर शादी से इनकार
शादी से इनकार, मगर 'डेटिंग' पर जाएं
जांच-परखकर ही विवाह का मूड बनाएं
दिव्यदृष्टि जब 'पूर्ण तसल्ली' होगी भाई
तभी बजेगी उनके घर-आंगन शहनाई
शनिवार, 1 अगस्त 2009
बूटा का बेटा गया पकड़ा लेते घूस
बूटा का बेटा गया पकड़ा लेते घूस
सरबजोत से कर रहे पूछताछ जासूस
पूछताछ जासूस छिपाओ नहीं सचाई
इतनी मोटी रकम कहां से कैसे आई
दिव्यदृष्टि वह बोला मेरी नहीं खता है
डैडी को इस बारे में सब साफ पता है
सरबजोत से कर रहे पूछताछ जासूस
पूछताछ जासूस छिपाओ नहीं सचाई
इतनी मोटी रकम कहां से कैसे आई
दिव्यदृष्टि वह बोला मेरी नहीं खता है
डैडी को इस बारे में सब साफ पता है
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
यह मैं हूं
