घटना से आतंक की घबराए अमिताभ
रहे देखते रात भर मारधाड़ का ख्वाब
मारधाड़ का ख्वाब, सीन फिल्मी हो जैसे
कहीं न 'कट' का नाम जंगजू आए कैसे
दिव्यदृष्टि 'मजबूर' रहे जलसा में खोये
तकिये में सब कुली छिपा बंदूकें सोये
रविवार, 30 नवंबर 2008
गुरुवार, 27 नवंबर 2008
टेस्ट करेगी दुनिया आखिर, कब तक टीस हमारी
भारत में आतंकवाद की चलती रोज दुधारी
बेमतलब ही आए दिन जनता जाती है मारी
हर हमले के बाद जरा-सी जुंबिश पड़े दिखाई,
लेकिन उसके बाद चैन से सोते हैं अधिकारी
लोकतंत्र पर हावी लोकल तंत्र बहुत है भाई,
इसीलिए नाकामयाब होता अमला सरकारी
सेकुलर चोले में फिरते हैं चारो ओर कसाई,
सुनें गोश्त के सौदागर फिर कैसे पीर हमारी
वोट नशेड़ी रक्तपात कर लेते हैं अंगड़ाई,
करें सुरक्षा उनकी चौकस सारे वर्दीधारी
पीस बनाए रखने की बातें पड़ रहीं सुनाई,
हत्यारों पर किंतु करोगे किस दिन गोलीबारी
दिव्यदृष्टि हैं सफल पड़ोसी के नापाक इरादे,
विफल हो गई मनमोहन तेरी सारी सरदारी
बेमतलब ही आए दिन जनता जाती है मारी
हर हमले के बाद जरा-सी जुंबिश पड़े दिखाई,
लेकिन उसके बाद चैन से सोते हैं अधिकारी
लोकतंत्र पर हावी लोकल तंत्र बहुत है भाई,
इसीलिए नाकामयाब होता अमला सरकारी
सेकुलर चोले में फिरते हैं चारो ओर कसाई,
सुनें गोश्त के सौदागर फिर कैसे पीर हमारी
वोट नशेड़ी रक्तपात कर लेते हैं अंगड़ाई,
करें सुरक्षा उनकी चौकस सारे वर्दीधारी
पीस बनाए रखने की बातें पड़ रहीं सुनाई,
हत्यारों पर किंतु करोगे किस दिन गोलीबारी
दिव्यदृष्टि हैं सफल पड़ोसी के नापाक इरादे,
विफल हो गई मनमोहन तेरी सारी सरदारी
सारा खुफिया तंत्र देश का फेल हो गया
फेल हो गया देश का सारा खुफिया तंत्र
पाक पड़ोसी का नहीं बूझ सका षड्यंत्र
बूझ सका षड्यंत्र घुसे होटल में कातिल
गाएं सेकुलर राग मगर मुम्बइया पाटिल
दिव्यदृष्टि मरना बच्चों का खेल हो गया
सारा खुफिया तंत्र देश का फेल हो गया
पाक पड़ोसी का नहीं बूझ सका षड्यंत्र
बूझ सका षड्यंत्र घुसे होटल में कातिल
गाएं सेकुलर राग मगर मुम्बइया पाटिल
दिव्यदृष्टि मरना बच्चों का खेल हो गया
सारा खुफिया तंत्र देश का फेल हो गया
बुधवार, 26 नवंबर 2008
शीला जी यह है नहीं धर्म युद्ध का दौर
शीला जी यह है नहीं धर्म युद्ध का दौर
फिर भी मेरे हाल पर आप कीजिए गौर
आप कीजिए गौर, मौर मेरे सिर रखिए
घूमूं केशविहीन प्यार से इसको ढकिए
दिव्यदृष्टि उपकार विजय जौली मानेगा
नहीं आपसे रार पुन: कतई ठानेगा
फिर भी मेरे हाल पर आप कीजिए गौर
आप कीजिए गौर, मौर मेरे सिर रखिए
घूमूं केशविहीन प्यार से इसको ढकिए
दिव्यदृष्टि उपकार विजय जौली मानेगा
नहीं आपसे रार पुन: कतई ठानेगा
मंगलवार, 25 नवंबर 2008
मुंगेरी-सा देखते सपना चिरकुट लाल
मुंगेरी-सा देखते सपना चिरकुट लाल
किसे मिलेगा मंत्रिपद कौन उड़ाए माल
कौन उड़ाए माल , दाल किसकी गिर जाए
बिना पड़े ही वोट उन्हें यह प्रश्न सताए
कौन बने बादाम कौन सूखी बेरी-सा
सपना चिरकुट लाल देखते मुंगेरी-सा
किसे मिलेगा मंत्रिपद कौन उड़ाए माल
कौन उड़ाए माल , दाल किसकी गिर जाए
बिना पड़े ही वोट उन्हें यह प्रश्न सताए
कौन बने बादाम कौन सूखी बेरी-सा
सपना चिरकुट लाल देखते मुंगेरी-सा
करिए मेरे पक्ष में एक बार मतदान
करिए मेरे पक्ष में एक बार मतदान
नम्र निवेदन आपसे श्रीमती-श्रीमान
श्रीमती-श्रीमान , आपकी महिमा गाऊं
पांच वर्ष फिर नहीं आपके द्वारे आऊं
दिव्यदृष्टि इसलिए हमारी झोली भरिए
एक बार मतदान पक्ष में मेरे करिए
नम्र निवेदन आपसे श्रीमती-श्रीमान
श्रीमती-श्रीमान , आपकी महिमा गाऊं
पांच वर्ष फिर नहीं आपके द्वारे आऊं
दिव्यदृष्टि इसलिए हमारी झोली भरिए
एक बार मतदान पक्ष में मेरे करिए
रविवार, 23 नवंबर 2008
छीने खूब सीरीज मारकर धोनी धक्का
चौथे वनडे में पड़ा वर्षा से व्यवधान
गीले सारे हो गए विक्ट्री के अरमान
विक्ट्री के अरमान, कांपते फिरते गोरे
उधर जीत का जश्न मनाते हिंदी छोरे
दिव्यदृष्टि लंदन वाले हैं हक्का-बक्का
छीने खूब सीरीज मारकर धोनी धक्का
गीले सारे हो गए विक्ट्री के अरमान
विक्ट्री के अरमान, कांपते फिरते गोरे
उधर जीत का जश्न मनाते हिंदी छोरे
दिव्यदृष्टि लंदन वाले हैं हक्का-बक्का
छीने खूब सीरीज मारकर धोनी धक्का
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
यह मैं हूं
