रविवार, 21 सितंबर 2008

फिर भी अब डडवाल बने फिरते हैं हीरो

दो दर्जन से अधिक को गए सिरफिरे मार
पुलिस देखती रह गई, हाथ मले सरकार
हाथ मले सरकार, चौकसी निकली जीरो
फिर भी अब डडवाल बने फिरते हैं हीरो
दृव्यदृष्टि डिप्लोमसी का देख छलावा पुख्ता
मिले सुराग, पुलिस करती है दावा

भारत दौरे पर नहीं आएगा सयमंड

भारत दौरे पर नहीं आएगा सयमंड
लगे फड़कने खबर से भज्जी के भुजदंड
भज्जी के भुजदंड, खोपड़ी उनकी ठनकी
हुआ क्रिकेट से दूर, खिलाड़ी शातिर सनकी
दिव्यदृष्टि यह काम, किए कंगारु चंगा
वरना मंकी से होता दोबारा पंगा।

गुरुवार, 11 सितंबर 2008

किंतु दौड़ में सचिन रह गए पीछे छूटे

वन डे में धोनी जमे ट्वंटी में युवराज
आईसीसी ने रखा दोनों के सिर ताज
दोनों के सिर ताज , प्रशंसा भारी लूटे
किंतु दौड़ में सचिन रह गए पीछे छूटे
दिव्यदृष्टि मायूस न होना ' नन्हें ' भाई
चलो चलें दे दें दोनों को खूब बधाई

बुधवार, 10 सितंबर 2008

यहीं मिली पहचान, बोलते बच्चन सादर

दिया मुंबई ने मुझे शोहरत , इज्जत मान
कलाकार के रूप में यहीं मिली पहचान
यहीं मिली पहचान , बोलते बच्चन सादर
फिर मेरा परिवार करे क्यों भला निरादर
दिव्यदृष्टि यह राज समझ लें लोग मराठी
उनके आगे तुच्छ यहां मेरी कद-काठी

मंगलवार, 9 सितंबर 2008

हेम-आरुषि के कातिल घूमें बेखटके

हत्यारा बैठा हुआ छिपा कौन सी खोह
सीबीआई अभी भी लगा न पाई टोह
लगा न पाई टोह , अंधेरे में नित भटके
हेम-आरुषि के कातिल घूमें बेखटके
दिव्यदृष्टि आंखों के आगे घिरा अंधेरा
और समय का राग इसलिए उसने टेरा
तीन महीने में नहीं उसको मिला सबूत
नालायक साबित हुए सारे खोजी पूत
सारे खोजी पूत , जिन्हें माने थे
कातिल छूट गए हैं सभी जमानत करके हासिल
दिव्यदृष्टि कर रहे जांच की जो अगुवाई
' खोज रत्न ' से करो उन्हें सम्मानित भाई

सोमवार, 8 सितंबर 2008

गुमसुम बैठे गांगुली दीख रहे नाराज

गुमसुम बैठे गांगुली दीख रहे नाराज
खस्ताहाली देखकर दुखी हुए युवराज
दुखी हुए युवराज , टीम से होकर बाहर
किए वापसी कैफ फिरें मस्ती में नाहर
दिव्यदृष्टि चाहे जो भी जीते ' ईरानी '
दादा के घर मगर रहे छाई वीरानी

शनिवार, 6 सितंबर 2008

गंजे को मिल ही गया है आखिर नाखून

गंजे को मिल ही गया है आखिर नाखून
फूला-फूला फिर रहा बनकर अफलातून
बनकर अफलातून, साथ 'दादा' के बैठे
पावरफुल जो लोग कौन फिर उनसे ऐंठे
दिव्यदृष्टि जो शक्ति शेखचिल्ली ने पाई
उसकी खातिर उसे दीजिए कोटि बधाई
Powered By Blogger

यह मैं हूं

यह मैं हूं