लगा रहा है एकजुट नारा सकल जहान
सर्वश्रेष्ठ है क्रिकेट में तारा सचिन महान
तारा सचिन महान, सेंचुरी जब भी ठोके
चीखें बॉलर खूब किसी से रुके न रोके
दिव्यदृष्टि प्रतिमान नए नित बना रहा है
नारा सकल जहान एकजुट लगा रहा है
शुक्रवार, 20 मार्च 2009
सर्वश्रेष्ठ है क्रिकेट में तारा सचिन महान
गुरुवार, 19 मार्च 2009
कल जो बेटी थी गई अडवानी से रूठ
कल जो बेटी थी गई अडवानी से रूठ
वही दुबारा खुश हुई सच मानें या झूठ
सच मानें या झूठ, सियासी पहने जेवर
उमा भारती दिखलातीं नित नूतन तेवर
दिव्यदृष्टि अब सिंधी पीएम खातिर बेकल
अडवानी से रूठ गई थी बेटी जो कल।
वही दुबारा खुश हुई सच मानें या झूठ
सच मानें या झूठ, सियासी पहने जेवर
उमा भारती दिखलातीं नित नूतन तेवर
दिव्यदृष्टि अब सिंधी पीएम खातिर बेकल
अडवानी से रूठ गई थी बेटी जो कल।
भड़काऊ भाषा नहीं वरुण बोलिए आप
भड़काऊ भाषा नहीं वरुण बोलिए आप
मठाधीश आयोग के वर्ना देंगे शाप
वर्ना देंगे शाप , पाप उसको मानेंगे
बदले में मुट्ठी कसकर फौरन तानेंगे
दिव्यूदृष्टि दे रहे सीख पॉटिलिकल ताऊ
वरुण बोलिए आप नहीं भाषा भड़काऊ
मठाधीश आयोग के वर्ना देंगे शाप
वर्ना देंगे शाप , पाप उसको मानेंगे
बदले में मुट्ठी कसकर फौरन तानेंगे
दिव्यूदृष्टि दे रहे सीख पॉटिलिकल ताऊ
वरुण बोलिए आप नहीं भाषा भड़काऊ
सोमवार, 16 मार्च 2009
हुआ न जल्दी दूर अगर रैगिंग का रोना
रैगिंग का रोना अगर हुआ न जल्दी दूर
हो जाएगी कोर्ट फिर सख्ती को मजबूर
सख्ती को मजबूर, सजा वह शासन पाए
तुरत कारगर कदम राज्य जो नहीं उठाए
दिव्यदृष्टि सूना होगा कॉलिज का कोना
हुआ न जल्दी दूर अगर रैगिंग का रोना
हो जाएगी कोर्ट फिर सख्ती को मजबूर
सख्ती को मजबूर, सजा वह शासन पाए
तुरत कारगर कदम राज्य जो नहीं उठाए
दिव्यदृष्टि सूना होगा कॉलिज का कोना
हुआ न जल्दी दूर अगर रैगिंग का रोना
शुक्रवार, 13 मार्च 2009
होश फिजां के उड़ गए शादी हुई हलाक
कहा चांद ने फोन पर ज्यों ही तीन तलाक
होश फिजां के उड़ गए शादी हुई हलाक
शादी हुई हलाक, सुनाएं किसको दुखड़ा
महबूबा का गांव साल के भीतर उजड़ा
दिव्यदृष्टि छह माह नहीं यारी चल पाई
मिला धूल में प्यार हाथ आई रुसवाई
होश फिजां के उड़ गए शादी हुई हलाक
शादी हुई हलाक, सुनाएं किसको दुखड़ा
महबूबा का गांव साल के भीतर उजड़ा
दिव्यदृष्टि छह माह नहीं यारी चल पाई
मिला धूल में प्यार हाथ आई रुसवाई
गुरुवार, 12 मार्च 2009
तभी समर्थन पर लगे बीएसपी की छाप
परधानी का फैसला करिये पहले आप
तभी समर्थन पर लगे बीएसपी की छाप
बीएसपी की छाप, बोलतीं माया मैडम
वरना है बेकार मोर्चे की सब तिकड़म
दिव्यदृष्टि ऐलान यही हाथी-रानी का
करिए पहले आप फैसला परधानी का
तभी समर्थन पर लगे बीएसपी की छाप
बीएसपी की छाप, बोलतीं माया मैडम
वरना है बेकार मोर्चे की सब तिकड़म
दिव्यदृष्टि ऐलान यही हाथी-रानी का
करिए पहले आप फैसला परधानी का
आखिर तो लूजर-गेनर दोनों अंबानी
होता है व्यापार में रोज नफा-नुकसान
दुनिया वाले हो रहे नाहक ही हैरान
नाहक ही हैरान, अनिल सहमे यूं बोलें
मुझे छोड़ मेरे भाई को लोग टटोलें
'दिव्यदृष्टि' प्यारे दौलत तो आनी-जानी
आखिर तो लूजर-गेनर दोनों अंबानी
दुनिया वाले हो रहे नाहक ही हैरान
नाहक ही हैरान, अनिल सहमे यूं बोलें
मुझे छोड़ मेरे भाई को लोग टटोलें
'दिव्यदृष्टि' प्यारे दौलत तो आनी-जानी
आखिर तो लूजर-गेनर दोनों अंबानी
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
यह मैं हूं
