सकते में है आजकल शीला की सरकार
खूब लगाई कोर्ट ने जम करके फटकार
जम करके फटकार जरा मानवता सीखो
नहीं 'याचकों' के ऊपर बेमतलब चीखो
दिव्यदृष्टि वरना 'भिक्षालय' ढह जायेगा
'राज' और तुममें क्या अंतर रह जायेगा?
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2009
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2009
असंतुष्ट हैं फिर भी 'उनके' साथ रहेंगे
सीएम बनने के लिए मिला उन्हें प्रस्ताव
दिए नहीं कतई मगर विरोधियों को भाव
विरोधियों को भाव, ताव मन में है भारी
लेकिन करें अजीत नहीं हरगिज 'गद्दारी'
दिव्यदृष्टि चाचा से दिल की बात कहेंगे
असंतुष्ट हैं फिर भी 'उनके' साथ रहेंगे
दिए नहीं कतई मगर विरोधियों को भाव
विरोधियों को भाव, ताव मन में है भारी
लेकिन करें अजीत नहीं हरगिज 'गद्दारी'
दिव्यदृष्टि चाचा से दिल की बात कहेंगे
असंतुष्ट हैं फिर भी 'उनके' साथ रहेंगे
बुधवार, 28 अक्टूबर 2009
हाकिम है बेदर्द सुना मत करुण कहानी
शीला का दामन हुआ 'पावर' से लबरेज
अत: फैसले कर रहीं निठुर सनसनीखेज
निठुर सनसनीखेज, बढ़ाकर मोटर भाड़ा
मुसाफिरों का महंगाई में किया कबाड़ा
दिव्यदृष्टि हर हाल पड़े पॉकिट कटवानी
हाकिम है बेदर्द सुना मत करुण कहानी
अत: फैसले कर रहीं निठुर सनसनीखेज
निठुर सनसनीखेज, बढ़ाकर मोटर भाड़ा
मुसाफिरों का महंगाई में किया कबाड़ा
दिव्यदृष्टि हर हाल पड़े पॉकिट कटवानी
हाकिम है बेदर्द सुना मत करुण कहानी
शनिवार, 24 अक्टूबर 2009
पांच साल अब और नहीं बन पाये दाढ़ी
बाला साहब आजकल दीख रहे बेहाल
नहीं चुनावों में गली शिवसेना की दाल
शिवसेना की दाल, मराठी मानुष खंजर
गया पीठ में भोंक 'दर्द' हो रहा भयंकर
दिव्यदृष्टि हो गई व्यर्थ सब 'सेवा' गाढ़ी
पांच साल अब और नहीं बन पाये दाढ़ी
नहीं चुनावों में गली शिवसेना की दाल
शिवसेना की दाल, मराठी मानुष खंजर
गया पीठ में भोंक 'दर्द' हो रहा भयंकर
दिव्यदृष्टि हो गई व्यर्थ सब 'सेवा' गाढ़ी
पांच साल अब और नहीं बन पाये दाढ़ी
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2009
चौटाला चलने लगे चतुर सियासी चाल
भूपिंदर का परख कर हरियाणा में हाल
चौटाला चलने लगे चतुर सियासी चाल
चतुर सियासी चाल दीखती बेशक टेढ़ी
राज्यपाल की किंतु चूम आये वे ड्योढ़ी
दिव्यदृष्टि पड़ सकता है भारी यह पट्ठा
बिखर न जाये मित्र कहीं हुड्डा का मट्ठा
चौटाला चलने लगे चतुर सियासी चाल
चतुर सियासी चाल दीखती बेशक टेढ़ी
राज्यपाल की किंतु चूम आये वे ड्योढ़ी
दिव्यदृष्टि पड़ सकता है भारी यह पट्ठा
बिखर न जाये मित्र कहीं हुड्डा का मट्ठा
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2009
फिर सत्ता से दूर रहे चोटिल चौटाला
कामयाब फिर से रहा हरियाणे में हाथ
भूपिन्दर हुड्डा फिरें करके ऊंचा माथ
करके ऊंचा माथ, साथ मतदाता आये
चहक उठी चौपाल चौधरीजी मुस्काये
दिव्यदृष्टि देवीसुत के घर लटका ताला
फिर सत्ता से दूर रहे चोटिल चौटाला
भूपिन्दर हुड्डा फिरें करके ऊंचा माथ
करके ऊंचा माथ, साथ मतदाता आये
चहक उठी चौपाल चौधरीजी मुस्काये
दिव्यदृष्टि देवीसुत के घर लटका ताला
फिर सत्ता से दूर रहे चोटिल चौटाला
लूट भतीजा गया खूब चाचा की खोली
बोले उद्धव ठाकरे अति बड़बोले बोल
महाराष्ट्र में खुल गई शिवसेना की पोल
शिवसेना की पोल रह गई खाली झोली
लूट भतीजा गया खूब चाचा की खोली
दिव्यदृष्टि चव्हाण शरद के चेहरे चमके
रही सलामत 'कुर्सी' नाचें-गाएं जमके
महाराष्ट्र में खुल गई शिवसेना की पोल
शिवसेना की पोल रह गई खाली झोली
लूट भतीजा गया खूब चाचा की खोली
दिव्यदृष्टि चव्हाण शरद के चेहरे चमके
रही सलामत 'कुर्सी' नाचें-गाएं जमके
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
यह मैं हूं
