मंगलवार, 30 सितंबर 2008

गली गली गुजरात में विफल हुए जासूस

दिल्ली में दहशत बढ़ी महाराष्ट्र मायूस
गली गली गुजरात में विफल हुए जासूस
विफल हुए जासूस ठनकता माथा ठाणे
मरघट माले गांव लगे निर्दोष ठिकाने
दिव्यदृष्टि जो उग्रवाद की लिखें कहानी
धीरज धरकर उन्हें याद करवा दें नानी

गली गली गुजरात में विफल हुए जासूस

दिल्ली में दहशत बढ़ी महाराष्ट्र मायूस
गली गली गुजरात में विफल हुए जासूस
विफल हुए जासूस ठनकता माथा ठाणे
मरघट माले गांव लगे निर्दोष ठिकाने
दिव्यदृष्टि जो उग्रवाद की लिखें कहानी
धीरज धरकर उन्हें याद करवा दें नानी

सोमवार, 29 सितंबर 2008

वफा की आप गर उम्मीद करते हैं करीना से ,

सजा बाजार है फिल्मी किए कसरत नहीं घूमो
हसीनों से मुहब्बत की लिए हसरत नहीं घूमो
अभी बाजाब्ता बेगम नहीं वह आपकी सैफू
के नशे में तुम जरा हजरत नहीं झूमो
वफा की आप गर उम्मीद करते हैं करीना से ,
न वो चूमे किसी को और तुम हरगिज नहीं चूमो

रविवार, 28 सितंबर 2008

मियां बुखारी लीजिए जरा अक्ल से काम

मियां बुखारी लीजिए जरा अक्ल से काम
नहीं पुलिस को कीजिए बेमतलब बदनाम
बेमतलब बदनाम , जान पर जो दल खेला
चला रहे क्यों आप बेवजह उस पर ढेला
दिव्यदृष्टि गुमराहों से मत करिए यारी
जरा अक्ल से काम लीजिए मियां बुखारी

गुरुवार, 25 सितंबर 2008

हे बेटा अमिताभ कर्म करना तुम अच्छन

लीक-लीक गाड़ी चले लीकहिं चलें कपूत
लीक बिना तीनहिं चलें शायर , सिंह , सपूत
शायर , सिंह , सपूत , कह गए बाबा बच्चन
हे बेटा अमिताभ कर्म करना तुम अच्छन
दिव्यदृष्टि प्यारे जब तक संघर्ष करोगे
तब तक अगली पीढ़ी में आदर्श भरोगे

टाटा ने सिंगूर से बिस्तर लिया समेट

टाटा ने सिंगूर से बिस्तर लिया समेट
ममता बैनर्जी करें अब खेती भरपेट
अब खेती भरपेट , सियासी पौध उगाएं
घर आए तृणमूल उसी को बेशक खाएं
दिव्यदृष्टि सूबे में हो चहुंदिशि कंगाली
यही सोच कर हाथ मले बुद्धा बंगाली

बुधवार, 24 सितंबर 2008

राहुल बाबा शौक से करिए आप विवाह

राहुल बाबा शौक से करिए आप विवाह
बहू मगर वह लाइए जिसकी मन में चाह
जिसकी मन में चाह, सोनियाजी को भाए
मन में प्रेम अथाह लिए वह घर में आए
दिव्यदृष्टि दिखलाए अपनापन हमजोली
पाए सबका स्नेह बोल कर हिन्दी बोली।
Powered By Blogger

यह मैं हूं

यह मैं हूं