बुधवार, १७ जून २००९

ओबामा जी जगत के जाहिर मक्खीमार

दिखा रहा है मीडिया पढ़ा रहा अखबार
ओबामा जी जगत के जाहिर मक्खीमार
जाहिर मक्खीमार, उन्हें जो दुष्ट सताए
मक्खी की मानिंद जिंदगी वही गंवाए
दिव्यदृष्टि अब जो भी हठधर्मी धारेंगे
दारोगा जी उन्हें समझ मक्खी मारेंगे

0 टिप्पणियाँ: