शुक्रवार, २६ जून २००९

बादशाह वह पॉप का छोड़ गया अब सेज

जिसकी धुन पर दिलों में मचे गुदगुदी तेज
बादशाह वह पॉप का छोड़ गया अब सेज
छोड़ गया अब सेज थमी पांवों की थिरकन
क्रूर काल ने छीनी उसके दिल की धड़कन
दिव्यदृष्टि खामोश हो गया गायक गुनिया
जक्सन को दे रही आज श्रद्धांजलि दुनिया

1 टिप्पणियाँ:

AlbelaKhatri.com ने कहा…

shraddhanjli !