बचने का दीखा नहीं जब कोई इमकान
तब इस्तीफे का किया जनरल ने ऐलान
जनरल ने ऐलान , मुशर्रफ हुए रुआंसे
पड़े नहीं इस बार ठीक से उनके पासे
दिव्यदृष्टि कुछ काम नहीं आए दरबारी
मना रहे इसलिए जश्न जनता जरदारी
सोमवार, 18 अगस्त 2008
शुक्रवार, 15 अगस्त 2008
अखिल और जीतेंद्र पर करे इंडिया नाज
ओलिम्पिक में छा गए हिन्दी मुक्केबाज
अखिल और जीतेंद्र पर करे इंडिया नाज
करे इंडिया नाज, 'ताज' में थोड़ी दूरी
थोड़ी मेहनत और पदक के लिए जरूरी
दिव्यदृष्टि दोनों दिखलाएं दमखम पक्का
हासिल हो तमगा छूटे दुश्मन का छक्का।
अखिल और जीतेंद्र पर करे इंडिया नाज
करे इंडिया नाज, 'ताज' में थोड़ी दूरी
थोड़ी मेहनत और पदक के लिए जरूरी
दिव्यदृष्टि दोनों दिखलाएं दमखम पक्का
हासिल हो तमगा छूटे दुश्मन का छक्का।
बुधवार, 13 अगस्त 2008
मियां मुशर्रफ के रहे गिने-चुने दिन शेष
मियां मुशर्रफ के रहे गिने-चुने दिन शेष
फिर भी धारण कर रहे हमदर्दी का वेश
हमदर्दी का वेश , जली जनरल की रस्सी
गई न लेकिन ऐंठ बची कश्मीरी कस्सी
दिव्यदृदृष्टि जो बेमतलब ही टांग अड़ाए
वही दुष्ट बैठा घाटी पर आंख गड़ाए।
फिर भी धारण कर रहे हमदर्दी का वेश
हमदर्दी का वेश , जली जनरल की रस्सी
गई न लेकिन ऐंठ बची कश्मीरी कस्सी
दिव्यदृदृष्टि जो बेमतलब ही टांग अड़ाए
वही दुष्ट बैठा घाटी पर आंख गड़ाए।
अमरनाथ के नाम पर मचा रहे कोहराम
वीएचपी बजरंग दल करके चक्का जाम
अमरनाथ के नाम पर मचा रहे कोहराम
मचा रहे कोहराम , सड़क पर देते धरना
रोगी बेशक मरें मगर उनको क्या करना
दिव्यदृष्टि फिसला जिनका इंटरव्यू भाई
कौन करेगा आखिर अब उनकी भरपाई
भोले बाबा मौन , पर भड़क रहे हैं भक्त
इसीलिए नित बह रहा निदोर्षों का रक्त
निदोर्षों का रक्त , सियासी हल्ला-गुल्ला
घाटी में कर रहे खूब जमकर कठमुल्ला
दिव्यदृष्टि जो जन्नत में नफरत फैलाए
उसे जहन्नुम में फौरन शासन पहुंचाए
अमरनाथ के नाम पर मचा रहे कोहराम
मचा रहे कोहराम , सड़क पर देते धरना
रोगी बेशक मरें मगर उनको क्या करना
दिव्यदृष्टि फिसला जिनका इंटरव्यू भाई
कौन करेगा आखिर अब उनकी भरपाई
भोले बाबा मौन , पर भड़क रहे हैं भक्त
इसीलिए नित बह रहा निदोर्षों का रक्त
निदोर्षों का रक्त , सियासी हल्ला-गुल्ला
घाटी में कर रहे खूब जमकर कठमुल्ला
दिव्यदृष्टि जो जन्नत में नफरत फैलाए
उसे जहन्नुम में फौरन शासन पहुंचाए
मंगलवार, 12 अगस्त 2008
कीमत हुई वसूल दक्षिणा शिबू पाए
नहीं गली जब केंद्र में कतई उनकी दाल
चीफ मिनिस्टर की तभी चले गुरुजी चाल
चले गुरुजी चाल, सोनिया को धमकाए
कीमत हुई वसूल दक्षिणा शिबू पाए
दिव्यदृष्टि मत भर प्यारे तू आहें ठंडी
राजनीति बन गई हिन्द में घोड़ा मंडी।
चीफ मिनिस्टर की तभी चले गुरुजी चाल
चले गुरुजी चाल, सोनिया को धमकाए
कीमत हुई वसूल दक्षिणा शिबू पाए
दिव्यदृष्टि मत भर प्यारे तू आहें ठंडी
राजनीति बन गई हिन्द में घोड़ा मंडी।
सोमवार, 11 अगस्त 2008
अभिनव बिंद्रा तुम्हें देश दे रहा बधाई
अभिनव बिंद्रा ने किया ऐसा उत्तम कृत्य
बच्चा-बच्चा हिंद का करे झूम कर नृत्य
करे झूम कर नृत्य , न पड़ते पांव जमीं पर
भंगड़ा होता कहीं , बज रहा ढोल कहीं पर
' दिव्यदृष्टि ' जो स्वर्ण पदक दिलवाए भाई
उसकी खातिर तुम्हें देश दे रहा बधाई
बच्चा-बच्चा हिंद का करे झूम कर नृत्य
करे झूम कर नृत्य , न पड़ते पांव जमीं पर
भंगड़ा होता कहीं , बज रहा ढोल कहीं पर
' दिव्यदृष्टि ' जो स्वर्ण पदक दिलवाए भाई
उसकी खातिर तुम्हें देश दे रहा बधाई
शनिवार, 9 अगस्त 2008
बेटी हूं मैं दलित की नहीं तनिक संदेह
बेटी हूं मैं दलित की नहीं तनिक संदेह
लेकिन भारत भूमि से मुझको पूरा नेह
मुझको पूरा नेह, सर्वजन इसको जानें
इसीलिए तो भावी पीएम मुझको मानें
दिव्यदृष्टि जब झूमेगा बसपा का हाथी
सीबीआई सहित सभी बन जाएं साथी
लेकिन भारत भूमि से मुझको पूरा नेह
मुझको पूरा नेह, सर्वजन इसको जानें
इसीलिए तो भावी पीएम मुझको मानें
दिव्यदृष्टि जब झूमेगा बसपा का हाथी
सीबीआई सहित सभी बन जाएं साथी
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
यह मैं हूं
