रीते मेघ निहार कर चिंतित हुए किसान
वर्षा के उसको कहीं दीखें नहीं निशान
दीखें नहीं निशान धान की रुकी बुआई
उपजा अगर न अन्न बढ़े भारी महंगाई
दिव्यदृष्टि आषाढ़ गया पहले ही रूखा
मरें भूख से लोग रहा यदि सावन सूखा
बुधवार, ८ जुलाई २००९
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
1 टिप्पणियाँ:
इंसान तरक्की के भरम पर है,
कलयुग अब अपने चरम पर है !
सूखे पड़ चुके सब जल बैराज है
इन्द्रदेव जी भी बहुत नाराज है !
एक टिप्पणी भेजें